62 की उम्र में बरकरार गोविंदा का जलवा, लेकिन टूटा दांत देख चौंके फैन्स

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा मुंबई के एक इवेंट में नजर आए जहां उनका टूटा दांत कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं.

Advertisement
बेटी के शो पर पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab) बेटी के शो पर पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं. गोविंदा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रहे, लेकिन उनका जलवा आज भी बरकरार है. गोविंदा का क्रेज फैन्स के सिर चढ़कर बोलता है. गोविंदा अकसर इवेंट्स में गर्दा उड़ाते रहते हैं. 17 मई को वो मुंबई के एक इवेंट में नजर आए. इवेंट में हीरो नंबर वन को देखकर उनके फैन्स एक्साइटेड हो गए. कैमरे में उनका टूटा दांत भी नजर आया, जिसे देखकर फैन्स चौंक गए. 

Advertisement

गोविंदा का वीडियो वायरल 
गोविंदा को देखकर फैन्स की खुशियां सातवें आसमान पर होती हैं. मुंबई के इवेंट में गोविंदा को देखकर उनके चाहने वाले एक्साइटेड हो गए. कैमरे उन्हें कैप्चर करने के लिए बेकरार दिखे. इस दौरान कैमरे पर गोविंदा का टूटा दांत भी नजर आया. हंसते-मुस्कुराते गोविंदा का टूटा दांत देख फैन्स हैरान हो गए, लेकिन अपने सुपरस्टार के लिए उनकी मोहब्बत कम नहीं हुई. 

कई लोगों ने जब कमेंट में पूछा कि गोविंदा का दांत कैसे टूट गया, तो एक फैन ने जवाब देते हुए लिखा कि ये कैसा सवाल है. अगर इंसान 70 का होगा, तो दांत टूटेंगे ही ना. अन्य ने लिखा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है. उम्र के साथ ऐसा होता है ना. दूसरे ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई. कई लोगों ने मजाक में कहा कि जरूर गोविंदा को बीवी ने मारा होगा. 

Advertisement

कमेंट सेक्शन में गोविंदा के फैन्स का उमड़ता दिखा. एक फैन ने लिखा कि गोविंदा सर वी लव यू. दूसरे ने कहा कि कुछ भी हो जाए आप हमारे सुपरस्टार हैं. एक ने कहा कि गोविंदा जैसा एक्टर कोई नहीं हो सकता. फैन ने कहा कि दांत नहीं गोविंदा की मुस्कान पर फोकस करो. 

चर्चा में पर्सनल लाइफ 
एक प्रोफेशनल फ्रंट पर गोविंदा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है. गोविंदा और सुनीता के अनबन की खबरें हेडलाइन में रहती हैं. इस बीच वो अपनी बेटी टीना को उनके डेब्यू कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के लिए सपोर्ट करने पहुंचे. शिल्पा शेट्टी के शो में टीना के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी होंगी. सुनीता किसी कारण इवेंट में शामिल नहीं हो पाई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement