'धुरंधर 2' ने उड़ा दी 'रियल' जमील जमाली की नींद, बौखलाकर बोले- जबरदस्त जवाब दूंगा

'धुरंधर 2' आने के बाद खुद को जमील जमाली कहने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल कहीं गायब हो गए थे. मगर अब वो मीडिया में आकर कह रहे हैं कि वो आदित्य धर की फिल्म का तगड़ा जवाब देने वाले हैं. नबील गबोल बेहद नाराज दिखे हैं.

Advertisement
'धुरंधर' वाले जमील जमाली का जवाब (Photo: Instagram @therakeshbedi/nabilgabol) 'धुरंधर' वाले जमील जमाली का जवाब (Photo: Instagram @therakeshbedi/nabilgabol)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को आए करीब 9 दिन बीत चुके हैं. मगर इसे लेकर लोगों का क्रेज बिल्कुल कम नहीं हो रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये भी कमा लिए हैं. आदित्य धर ने जिस तरह ऑडियंस को एक के बाद एक सरप्राइज दिया है, वो काफी पसंद किया जा रहा है. 

'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली से जुड़ा एक तगड़ा सरप्राइज था, जिसने कई लोगों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म में जमील जमाली एक इंडियन एजेंट निकलता है. इस ट्विस्ट की किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जमील जमाली की सच्चाई सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था. 

Advertisement

कहां गायब थे नबील गबोल?

नबील गबोल जबसे 'धुरंधर' का पहला पार्ट आया है, तबसे यही बात कहे जा रहे थे कि फिल्म में जमील जमाली वाला रोल उनपर बेस्ड है. उन्होंने आदित्य धर पर भी सवाल उठाए थे, जिन्होंने उनके किरदार को कॉमिक अंदाज में दिखाया. नबील गबोल का कहना था कि वो दबंग किस्म के हैं, मगर 'धुरंधर' में उन्हें कॉमेडी करते दिखाया गया. पाकिस्तानी नेता ने इस दौरान खूब लाइमलाइट भी बटोरी. 

मगर जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई और ये सामने आया कि जमील जमाली एक एजेंट है, तो नबील गबोल का कोई अता पता नहीं था. वो अचानक कहीं गायब से हो गए थे. अब काफी दिनों के बाद वो दोबारा इंटरनेट पर नजर आए हैं. पाकिस्तान के एक क्रिएटर के साथ उन्होंने 'धुरंधर 2' पर बात की है. नबील गबोल का एक बार फिर कहना है कि जमील जमाली का किरदार उनपर बेस्ड है और वो 'धुरंधर 2' फिल्म में दिखाई कहानी का तगड़ा जवाब भी देंगे. 

Advertisement

धुरंधर 2 पर क्या बोले पाकिस्तानी नेता?

नबील गबोल फिल्म में रॉ एजेंट दिखाए जाने पर कहते हैं, 'सच्चाई ये है कि वो पाकिस्तान और उसकी आर्मी से लड़ नहीं सकते, तो उन्होंने उसके बदले एक फिल्म बना डाली. इससे उन्होंने ल्यारी को इंटरनेशनली फेमस बना दिया. ल्यारी के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता, वो बहुत मजबूत हैं. उन्होंने एक कॉमेडियन राकेश बेदी को ले लिया, ताकि वो नबील गबोल यानी मेरा रोल प्ले कर सकें.'

'राकेश बेदी कहता है कि नहीं मैंने नबील गबोल नहीं, सभी पाकिस्तानी नेताओं को मिलाकर रोल बनाया. भाई, 2007 में तो ल्यारी का एमएनए नबील गबोल था. बाकी ये है कि कुछ आजकल बहुत ट्रोलिंग चल रही है, हमारे इंडियन लोग कर रहे हैं. मैं देख रहा हूं वो लिख रहे हैं कि नबील गबोल क्यों खामोश हो गया. तो आज तारीख देख लो 26 (मार्च) है, मैं आपको जबरदस्त जवाब दूंगा.'

नबील गबोल आगे कहते हैं, 'जिस तरह हमारी पाकिस्तानी फौज ने आपको जवाब दिया, जिस तरह आपके छह प्लेन गिराए हैं, उसी तरह मैं भी आपको सही जवाब दूंगा कि ल्यारी असल में क्या है. हम धुरंधर 3 बनाएंगे, नाम ये नहीं रखेंगे. हम उसे ल्यारी का गब्बर रखेंगे.' पाकिस्तानी नेता के ये बयान सुनकर इंडियन फैन्स की हंसी छूट गई है. वो कमेंट्स में उन्हें फिर से अपना एजेंट बता रहे हैं. एक यूजर ने तो हंसते-हंसते ये भी लिखा है कि अपने किरदार से बाहर मत आइएगा जमील साहब. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »