पापा बन गए 'दुपहिया' एक्टर भुवन अरोड़ा, बेटे को गोद में उठाया, छलके आंसू

दुपहिया फेम एक्टर भुवन अरोड़ा पिता बन गए हैं. पत्नी वनेजा गुप्ता ने बेटे को जन्म दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की.

Advertisement
दुपहिया फेम एक्टर भुवन की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म (Photo: Instagram @bhuvanarora27) दुपहिया फेम एक्टर भुवन की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म (Photo: Instagram @bhuvanarora27)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

दुपहिया सीरीज फेम एक्टर भुवन अरोड़ा के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. एक्टर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी वनेजा गुप्ता ने एक बेटे को जन्म दिया है. भुवन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की.

भुवन ने अपनी पोस्ट में उस पल का जिक्र किया जब उन्होंने पहली बार अपने बेटे की आवाज सुनी. उन्होंने बताया कि लोग अक्सर कहते थे कि बच्चे के जन्म का एक पल पूरी जिंदगी बदल देता है, लेकिन उन्हें कभी इस बात का असली मतलब समझ नहीं आया था.

Advertisement

भुवन ने बेटे की पहली झलक भी दिखाई, हालांकि उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन एक पोलारॉइड फोटो शेयर की, जहां दोनों पत्नी-पत्नी बेटे को प्यार से निहारते दिखे.

'उस सुबह सब कुछ बदल गया'

भुवन ने लिखा कि वो लेबर रूम में पत्नी वनेजा का हाथ थामे बैठे थे. वनेजा प्रसव पीड़ा से गुजर रही थीं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द के साथ-साथ खुशी भी थी. एक्ट्रेस ने लिखा कि उस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा मजबूत और समझदार होती हैं. शायद वनेजा को पहले से पता था कि उनकी जिंदगी का सबसे खास पल आने वाला है.

जब पहली बार सुनी बेटे की आवाज

भुवन ने आगे बताया कि अचानक कमरे में डॉक्टरों की संख्या बढ़ गई और फिर वो पल आया, जिसका वो महीनों से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने लिखा- फिर मैंने अपने बच्चे की पहली रोने की आवाज सुनी. उसके बाद बधाइयों की आवाजें आने लगीं, लेकिन मेरे लिए सब कुछ धुंधला था. मेरे मन में सिर्फ एक सवाल था- क्या वनेजा ठीक है?

Advertisement

'तभी डॉक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा- अपना फोन दीजिए, मैं आप तीनों की तस्वीर लेता हूं. इसके बाद डॉक्टर ने उनके हाथों में उनके बेटे को सौंप दिया. एक्टर ने लिखा कि वो उनकी जिंदगी का सबसे खास पल था और शायद सबसे कीमती चीज थी जिसे उन्होंने कभी अपनी बाहों में थामा.'

'अब जिंदगी का असली मकसद समझ आया'

भुवन ने पोस्ट में आगे लिखा कि भगवान की कृपा से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बेटे के जन्म के बाद अब उन्हें जिंदगी का असली मकसद समझ आ गया है. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा- अब हम दोनों कुछ नहीं हैं, बस अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए खड़ी दो ढालें हैं. एक्टर ने बताया कि बेटे के जन्म को एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन वो और वनेजा आज भी उस पल को बार-बार याद करते हैं.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- अगर कभी हमें असल जिंदगी में बिना किसी वजह मुस्कुराते हुए देखें, तो हमें पागल मत समझिए. और अगर समझ भी लें, तो अब उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

भुवन अरोड़ा और वनेजा गुप्ता ने मार्च 2021 में शादी की थी. अब शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »