'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, 22 दिन की शूटिंग के लेंगे 40 करोड़ रुपये!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बीच 'गोलमाल 5' में उनकी फीस की चर्चा हर जगह होने लग गई है.

Advertisement
अक्षय कुमार की फीस ने उड़ाए होश (Photo: X/@akshaykumar) अक्षय कुमार की फीस ने उड़ाए होश (Photo: X/@akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

रोहित शेट्टी की फेमस और सक्सेसफुल कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है. इस बार फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी स्टारकास्ट और एक्टर्स की फीस को लेकर हो रही है. खबर है कि बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इस फिल्म में एक बेहद खास और सरप्राइज रोल में नजर आने वाले हैं.  लेकिन उनकी फीस ने सभी को चौंका दिया है.

Advertisement

दरअसल अक्षय 'गोलमाल 5' में बहुत कम समय के लिए नजर आएंगे, फिर भी उनकी फीस ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन से भी ज्यादा चर्चा अक्षय की इस 'भारी-भरकम' डील की हो रही है, जिसने फिल्म जगत में हलचल पैदा कर दी है.

चंद दिनों की शूटिंग और करोड़ों की कमाई
अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ में समय की पाबंदी और काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं. 'गोलमाल 5' के लिए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय इस फिल्म के लिए सिर्फ 18 से 22 दिन ही शूटिंग करेंगे. इतने कम दिनों के काम के लिए उन्हें करीब 35 से 40 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. देखा जाए तो अक्षय का यह कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा ले जा रहा है.

Advertisement

अजय देवगन की फीस से भी आगे निकले खिलाड़ी
हैरानी की बात यह है कि अक्षय की यह फीस फिल्म के हीरो अजय देवगन की शुरुआती फीस से भी ज्यादा बताई जा रही है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अजय देवगन इस फिल्म में 'प्रॉफिट शेयरिंग' यानी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी के आधार पर काम कर रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फिक्स फीस ली है. 

सेट से वायरल हुआ अक्षय का नया अवतार
फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके हैं. रोहित शेट्टी द्वारा शेयर किए गए 'बिहाइंड द सीन' (BTS) पलों में अक्षय कुमार का एक अलग ही लुक देखने को मिल . वह फिल्म में गंजे (Bald Look) नजर आने वाले हैं, जिसे उनका 'सरप्राइज पैकेज' कहा जा रहा है. 

नाटक से शुरू हुआ था 'गोलमाल' का सफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि 'गोलमाल' सीरीज की जड़ें मराठी और गुजराती नाटकों से जुड़ी हैं. बताया जाता है कि पहली फिल्म हर्ष शिवशरण के मराठी नाटक 'घर घर' से प्रेरित थी. इसी को आधार बनाकर नीरज वोरा ने अपना गुजराती नाटक 'अफलातून' लिखा था, जो बाद में रोहित शेट्टी की पहली 'गोलमाल' का आधार बना. 2006 में शुरू हुआ यह सफर अब अपने 5वें पार्ट तक पहुंच गया है.

Advertisement

अक्षय कुमार, अजय देवगन के अलावा फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी नजर आने वाले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement