गौरव खन्ना से तलाक लेंगी आकांक्षा चमोला, क्या बच्चा न होने की वजह से टूट रही शादी?

बिग बॉस 19 के एक पुराने पल में, गौरव खन्ना ने खुलकर बच्चों की चाहत के बारे में बात की और बताया कि आकांक्षा चमोला मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं. अब दोनों के बीच तलाक की खबरें आ रही है.

Advertisement
गौरव खन्ना का हो रहा तलाक (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial) गौरव खन्ना का हो रहा तलाक (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 'बिग बॉस 19' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 1 के विजेता रहे गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 में एंट्री लेते ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement

दरअसल आकांक्षा ने शो में कंफर्म किया है कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक लेने जा रहे हैं. शादी के 10 साल बाद अचानक आए इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस खुलासे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल होने लगा है, जिसमें वह बच्चों की चाहत और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं.

गौरव चाहते थे बच्चा
तलाक की खबर वायरल होते ही गौरव खन्ना का 'बिग बॉस 19' का एक पुराना बयान चर्चा में आ गया है.  जिसमें वो मृदुल से बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी. गौरव ने कहा था, 'मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन हमारे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं. एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था, लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थीं और मैंने उनकी बात समझी. अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही.' 

Advertisement

गौरव ने आगे बताया था कि बच्चा एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. वह खुद दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में अगर आकांक्षा भी काम शुरू कर दें तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा? किसी बाहरी के भरोसे बच्चे को छोड़ना उन्हें सही नहीं लगता था.

आकांक्षा ने बताई थी मां न बनने की वजह
जब आकांक्षा चमोला 'बिग बॉस 19' के 'फैमिली वीक' के दौरान घर के अंदर आई थीं, तब उन्होंने मालती चाहर और प्रणीत मोरे के साथ बातचीत में फैमिली प्लानिंग को लेकर अपना नजरिया साफ किया था. आकांक्षा ने कहा था, 'नहीं, ऐसा नहीं है, मैं कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं. अब तक मुझे वैसी इच्छा महसूस नहीं हुई है और भविष्य में भी यह मेरे लिए बहुत मुश्किल लगता है. पता नहीं क्यों, पर मेरे अंदर से ऐसी कोई भावना ही नहीं आई. मुझे बच्चा पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं होती.' उन्होंने आगे कहा था कि जब आप किसी चीज के लिए बहुत सारे बहाने ढूंढते हैं, तो इसका सीधा मतलब यही होता है कि आप उस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं.

आकांक्षा की थी अलग सोच
बातचीत के दौरान जब मालती ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्हें इस जिम्मेदारी से डर लगता है, तो आकांक्षा ने जवाब दिया था, 'मुझे इससे डर नहीं लगता. मुझे बस यह लगता है कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा सकती. बच्चा पैदा करना कोई मिठाई बनाने जैसा आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको किसी भी उम्र में अपना 100% देना पड़ता है. मैं अपना करियर बनाना चाहती हूं, मेरी अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं और अगर लोग इसे 'मतलबी' कहते हैं, तो यह उनकी सोच है.' दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त गौरव भी इस बातचीत का हिस्सा बन गए थे और उन्होंने तुरंत आकांक्षा का बचाव करते हुए कहा था कि वह मतलबी नहीं हो रही हैं, बल्कि अपनी सोच में प्रैक्टिकल हैं.

Advertisement

क्या बच्चा न होना ही बनी शादी टूटने की वजह?
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में कानपुर में बेहद धूमधाम से शादी की थी. अब शादी के पूरे 10 साल बाद इस रिश्ते का अंत होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर अब फैंस और यूजर्स इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के अलग होने की सबसे बड़ी वजह बच्चा न होना ही है? क्योंकि एक तरफ जहां गौरव पिता बनने की ख्वाहिश रखते थे, वहीं आकांक्षा मां बनने की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थीं. 

फिलहाल, तलाक को लेकर पूरा खुलासा सिर्फ आकांक्षा की तरफ से हुआ है और गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब सभी की नजरें 'लॉक अप 2' पर टिकी हैं कि आकांक्षा शो के आने वाले एपिसोड्स में अपनी शादी को लेकर और क्या बातें सामने रखती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »