'ऐश्वर्या...ऐश्वर्या...', Cannes में गूंजा सिर्फ एक नाम, एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए विदेशी फैंस, दिखी दीवानगी

'ऐश्वर्या... ऐश्वर्या...' एक्ट्रेस जैसे ही कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें उनपर ठहर गईं. 'कान्स क्वीन' ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए विदेशी फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर नजर आई. अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए फैंस बेकरार दिखे.

Advertisement
ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी लुक (Photo Credit: Getty Images) ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी लुक (Photo Credit: Getty Images)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल दुनियाभर की एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती हैं. लेकिन कान्स की असली क्वीन सालों से सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन ही हैं. ऐश्वर्या हर साल अपने ग्रेसफुल और स्टाइलिश लुक से कान्स में तहलका मचा देती हैं. ऐश्वर्या जब रेड कार्पेट पर उतरती हैं तो दुनियाभर की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिकी रह जाती हैं. हर साल की तरह इस बार भी कान्स में ऐश्वर्या को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर रही.

Advertisement

ऐश्वर्या के लिए दीवाने दिखे फैंस

ऐश्वर्या के फैंस उनकी एक झलक पाने को भारी तदाद में इवेंट लोकेशन पर जमा हुए. ऐश्वर्या जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलीं उनके फैंस ऐश्वर्या...ऐश्वर्या... करके चिल्लाने लगे. कान्स रेड कार्पेट ऐश्वर्या के नाम से गूंज उठा. फैंस का प्यार देखकर एक्ट्रेस भी खुशी से चहकती नजर आईं. ऐश्वर्या ने अपने फैंस से मुलाकात की, उन्हें ऑफटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. 

कान्स में ऐश्वरा की दीवानगी देखकर कहना पड़ेगा एक्ट्रेस के आगे-आगे बड़ी-बड़ी इंटरनेशनल स्टार्स भी फीकी पड़ जाती हैं. हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या ने कान्स की पूरी लाइमलाइट बटोर ली. फैंस एक्ट्रेस पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.  
 

 

 

बॉस लेडी लुक में छाईं ऐश्वर्या

कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय ने अपने बॉस लेडी लुक से फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया. एक्ट्रेस ने क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट पहना. उनके लुक को मोहित राय ने स्टाइल किया. 

Advertisement

ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स लगे हैं. एक्ट्रेस के पैंट सूट पर लगे बड़े-बड़े व्हाइट फेदर्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. बॉस लेडी लुक के साथ ऐश्वर्या ने अपने मेकअप को काफी ग्लैम रखा. आईलाइनर, काजल और मस्कारे से आंखों को स्मोकी लुक दिया. लाइट ब्लश, ग्लोइंग बेस और ग्लॉसी लिपस्टिक में ऐश्वर्या सुपर गॉर्जियस लगीं. इस लुक में ऐश्वर्या को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. 

 

 

मेकअप रूम से भी ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कान्स रेड कार्पेट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. उनका ग्रेसफुल अंदाज और टशन देखते ही बनता है. ऐश्वर्या के कान्स से अब तक 3 लुक्स सामने आ चुके हैं. कहना पड़ेगा तीनों ही लुक्स में एक्ट्रेस ने गर्दा उड़ा दिया. 

 

 

इस बार ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी चर्चा में रहीं. कान्स इवेंट में आराध्या रेड गाउन में नजर आईं. आराध्या का ग्लैमरस लुक देख फैंस की खुशी से गदगद दिखे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement