न सूट-न साड़ी, टीशर्ट-पैंट्स में दिखी आमिर की नई दुल्हन, सादगी ने जीता दिल

आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ वेडिंग की. शादी के बाद दोनों को पहली बार स्पॉट किया गया, जहां उनकी सादगी और सिंपल लुक की तारीफ हुई.

Advertisement
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी (Photo: Yogen shah) आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी (Photo: Yogen shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 61 साल की उम्र में तीसरी शादी की है. 5 जुलाई को उन्होंने लेडीलव गौरी स्प्रैट संग इंटीमेट वेडिंग की. कपल को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया है. दोनों की झलक देखकर फैंस ने उनकी सादगी की तारीफ की है. शादी के दिन लहंगे में सजी-धजी दिखी गौरी टी-शर्ट, पैंट्स में नजर आईं. वहीं आमिर का कैजुअल लुक दिखा. वो कुर्ता-पायजामे में दिखे.

Advertisement

आमिर-गौरी की पहली झलक

आमिर और गौरी अपने घर की बिल्डिंग के बाहर खड़े हैं. ऐसा लगता है वो शादी में आए मेहमानों को सी-ऑफ कर रहे हैं. गौरी मेहमानों को बाय बोलते हुई दिखीं. एक शख्स से गले मिलीं. आमिर भी पत्नी के बगल में खड़े थे. गौरी ने गेस्ट्स को हैंड वेव कर बाय बोला. नई दुल्हन गौरी का इतना सिंपल अवतार देखकर लोगों को हैरानी हो रही है. नो मेकअप लुक के साथ गौरी ने बालों में बन बनाया हुआ है. वो नई नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी नहीं दिखी.

कुछ यूजर्स कमेंट बॉक्स में मजे लेते हुए दिखे. एक वीडियो में गौरी ने कंधे पर बैग टांगा हुआ है. पैप्स ने मुंबई की भारी बारिश के बीच उनकी बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा होकर ये वीडियो बनाया.

Advertisement

वैसे आमिर और गौरी ने शादी के दिन भी तड़क-भड़क को अवॉइड कर सिंपल रहना बेहतर समझा. गौरी ने अपनी पर्सनैलिटी के मुताबिक, लाइट कपड़े पहने. मिनिमल मेकअप किया. आमिर की गौरी संग ये तीसरी शादी है. वहीं गौरी की ये दूसरी शादी है. पहले पति से गौरी का एक बेटा है. वहीं आमिर के पहली शादी से 2 बच्चे हैं. दूसरी शादी से 1 बेटा है. तलाक के बाद भी आमिर के एक्स वाइव्स संग अच्छे रिश्ते हैं. रीना दत्ता और किरण राव संग गौरी का भी अच्छा बॉन्ड है. 

आमिर और गौरी पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते थे. अचानक वो दोबारा मिले और उनकी दोस्ती गहरी हो गई. उनका प्यार परवान चढ़ा. फिर आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी संग अपना रिश्ता पब्लिक किया. 2 साल तक रिलेशन में रहने के बाद कपल ने शादी कर ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »