मध्य प्रदेश के सिवनी निवासी विक्की हरिन्दरवार दो ब्रेन अटैक और पैरालिसिस से उबरने के बाद पत्नी और बेटी के साथ 1100 किमी पैदल खाटू श्याम धाम की यात्रा कर रहे हैं. परिवार का अनुमान है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते तक वे खाटू श्याम धाम पहुंच जाएंगे. उनका कहना है कि ये यात्रा केवल व्यक्तिगत संकल्प पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि देश में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता की कामना के उद्देश्य से भी की जा रही है.