आम‍िर की शादी: टीशर्ट पहनने पर ट्रोल बेटा, यूजर्स बोले- दामाद भूल गए क्या?

जबसे आमिर खान ने तीसरी शादी की है, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. गौरी के बेटे के फैशन सेंस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं. जानें क्यों?

Advertisement
गौरी के बेटे के कपड़ों का उड़ा मजाक (Photo: Social Media) गौरी के बेटे के कपड़ों का उड़ा मजाक (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

5 जुलाई को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने तीसरी शादी की. लेडीलव गौरी स्प्रैट को काफी वक्त तक डेट करने के बाद अब कपल जन्मों जन्मांतर के बंधन में बंध चुका है. गौरी और आमिर की शादी में उनके करीबी दोस्त, परिवारवाले और सभी बच्चे शामिल हुए थे. आयरा, जुनैद और आजाद के बीच गौरी का नन्हा बेटा चर्चा में आ गया है.

Advertisement

क्यों ट्रोल हुआ गौरी का बेटा?
जिस वक्त आमिर और गौरी शादी के डॉक्यूमेंट्स को साइन कर रहे थे, तब कपल के बीच में गौरी का बेटा बैठा था. उनकी क्यूटनेस पर तो इंटरनेट फिदा है ही. लेकिन लिटिल स्टार के आउटफिट पर यूजर्स ने हैरानी जताई है. गौरी के बेटे ने अपनी मां की शादी में कोई शेरवानी या सूट नहीं बल्कि टी-शर्ट पहनी थी. लोग पूछ रहे हैं कि पेरेंट्स की शादी में या किसी भी शादी के फंक्शन में ऐसे कपड़े कौन पहनता है?

एक शख्स ने लिखा- मां की शादी में कौन जर्सी पहनता है? लोगों का कहना है आमिर खान की फैमिली तो फैशन के मामले में ब्लंडर थी ही, अब गौरी के परिवार का भी यही हाल देखने को मिल रहा है. यूजर ने गौरी के बेटे को जमकर ट्रोल किया है. किसी ने कहा- ये जिम के कपड़े क्यों पहने हैं? 

Advertisement

गौरी के बेटे का वीयर्ड फैशन सेंस देखकर लोगों को आमिर के दामाद नूपुर शिखरे की याद आ गई है. क्योंकि नुपूर ने भी अपनी शादी में अजीबीगरीब कपड़े पहनकर सबको चौंकाया था. नूपुर शादी के वेन्यू में शॉर्ट्स और वेस्ट में पहुंचे थे. नूपुर के वेडिंग आउटफिट ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए थे. गौरी के बेटे को ट्रोल करने वालों को एक शख्स ने मजेदार जवाब दिया है. वो कहते हैं- भूल गए आमिर के दामाद ने अपनी शादी में क्या पहना था?

यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि ये पूरी फैमिली ही आइटम है. मालूम हो, आमिर और गौरी के साथ उनके परिवार के सभी लोग बेहद सिंपल रहना पसंद करते हैं. पूरी फैमिली अक्सर इंटरनेट पर पहनावे को लेकर ट्रोल होती है. लेकिन लोगों की बातों से खान फैमिली को फर्क नहीं पड़ता है. सभी अपने बिंदास अंदाज में रहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »