आमिर खान की दो बार शादियां टूटी हैं. लेकिन प्यार पर उनका भरोसा कम नहीं हुआ है. वो इन दिनों गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. सबसे मजेदार बात ये है कि गौरी का आमिर की दोनों एक्स वाइव्स संग अच्छा रिश्ता है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में गौरी और एक्स वाइफ संग दोस्ती रखने पर बात की.
गौरी संग खुश हैं आमिर खान
आमिर का मानना है गौरी ने उन्हें कंप्लीट किया है. नवभारत टाइम्स संग बात करते हुए आमिर ने कहा- मैं बहुत लकी हूं कि मुझे गौरी मिली. हमारा रिश्ता साथ में शुरू हुआ. वो शानदार हैं. मैं उनके साथ शांति महसूस करता हूं. हालांकि मेरा एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता संग भी डीप कनेक्शन रहा है. लेकिन चीजें काम नहीं कर सकीं और हमें शादी को तोड़ना पड़ा. मैं खुशकिस्मत हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं. हम साथ में बहुत खुश हैं. मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं.
61 साल के आमिर ने कहा- मैं ऐसा ही हूं. जिंदगी में हर इंसान गलती करता है. कोई भी परफेक्ट नहीं होता. अगर आप अपनी गलती समझकर इसे कबूल करते हो, ये आपको छोटा नहीं बनाती है. मैं भी अपनी गलतियों से सीख रहा हूं. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि अपनी गलतियों को ना दोहराऊं. एक एक्टर और पर्सनैलिटी होने के नाते मैं ग्रो करता हूं. ऐसा तभी होगा जब मुझे मेरी गलतियां समझ आएंगी. मैं सीधा और साफ बोलने वाला शख्स हूं.
आमिर ने माना कि काम में बिजी रहने के चलते वो अपने पर्सनल रिश्तों को टाइम नहीं दे पाए थे. वो एक्टिंग और फिल्ममेकिंग में 30-35 सालों तक बिजी रहे. लेकिन कोरोना लॉकडाउन के वक्त उन्हें अपनी गलतियों का एहसास हुआ.
पर्सनल फ्रंट पर आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी. उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद खान हैं. ये शादी 2002 में टूटी. फिर आमिर को किरण राव से प्यार हुआ. 2005 में हुई उनकी शादी 2021 में टूटी. उन्हें सरोगेसी से बेटा आजाद हुआ. रीना और किरण से अलग होने के बाद भी आमिर उनकी बहुत इज्जत करते हैं. अक्सर वे फैमिली गेट-गुटेदर प्लान करते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क