कब एक फिल्म में दिखेंगे बॉलीवुड के तीनों खान, किस वजह से अटका है प्रोजेक्ट? आमिर ने बता दिया

फैन्स लंबे समय से एक ऐसी फिल्म की मांग कर रहे हैं जो बॉलीवुड के तीन खानों - शाहरुख, सलमान और आमिर को बड़े पर्दे पर एक साथ लाए. अब इसपर आमिर खान का रिएक्शन आया है.

Advertisement
बॉलीवुड के तीनों खान दिखेंगे साथ? (Photo: Screengrab) बॉलीवुड के तीनों खान दिखेंगे साथ? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

फिल्म जगत के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है कि बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार— शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एक ही फिल्म में साथ नजर आएं. लंबे समय से ऑडियंस इस पल का इंतजार कर रहे हैं और अब खुद आमिर खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़कर अटकलों को और तेज कर दिया है.

Advertisement

आमिर ने न केवल शाहरुख खान की जमकर तारीफ की, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि वह तीनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

शाहरुख खान के कायल हुए आमिर
हाल ही में रेडियो नशा को दिए गए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने शाहरुख खान को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने किंग खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह शाहरुख के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. आमिर के मुताबिक, शाहरुख एक ऐसे कलाकार हैं जिनके पास जबरदस्त चार्म है और वे दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं. आमिर ने खुलासा किया कि दोनों के बीच फिल्म को लेकर कई बार चर्चा भी हुई है, लेकिन अब तक कोई ऐसी कहानी नहीं मिली जो दोनों के कद के साथ न्याय कर सके.

Advertisement

एक दिलचस्प बात यह है कि आमिर और सलमान 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम कर चुके हैं, वहीं शाहरुख और सलमान की जोड़ी को भी दर्शकों ने कई बार पर्दे पर देखा है. लेकिन शाहरुख और आमिर ने आज तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. इस बात का जिक्र खुद आमिर ने भी किया. उन्होंने कहा, 'शाहरुख और सलमान साथ काम कर चुके हैं, मैंने भी सलमान के साथ फिल्म की है, लेकिन मैं और शाहरुख कभी भी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. यह अधूरापन हमें भी खलता है.'

साथ दिखेंगे तीनों खान
आमिर खान ने उस बातचीत को भी याद किया जो उन्होंने करीब एक साल पहले शाहरुख और सलमान के साथ की थी. आमिर ने बताया, 'मैंने उनसे कहा था कि हम तीनों को एक साथ फिल्म करनी चाहिए. अगर हम तीनों साथ आते हैं, तो वह कॉम्बिनेशन ही अपने आप में बहुत बड़ा होगा. यह हमारे लिए मजेदार तो होगा ही, साथ ही दर्शकों के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं होगा. बस हमें अच्छी सी स्क्रिप्ट का इंतजार हैं. देखते है कब ये पूरा होगा. ' 

आर्यन खान की सीरीज में दिखे थे तीनों खान
आपको बता दें कि भले ही इन तीनों ने किसी पूरी फिल्म में साथ काम न किया हो, लेकिन साल 2025 में आई आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में इन तीनों की झलक जरूर देखने को मिली थी. हालांकि, उस सीरीज में तीनों ने अलग-अलग कैमियो किए थे और एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement