जिस पल का दुनियाभर के फैंस को इंतजार था आखिर वो आ गया है. कान्स 2026 से ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय के लुक्स सामने आ गए हैं. कान्स रेड कार्पेट पर ब्लू गाउन में तहलका मचाने के बाद अब ऐश्वर्या राय ने दूसरे लुक से भी फैंस को इंप्रेस कर दिया है. लेकिन इस बार ऐश्वर्या के साथ फैंस की निगाहें उनकी बेटी आराध्या बच्चन पर भी टिकी रह गईं.
आराध्या बच्चन ने कान्स में बिखेरा जलवा
बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन ने भी 14 साल की उम्र में अपना कान्स डेब्यू कर लिया है. कान्स से आराध्या बच्चन के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं.
दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक इवेंट में आराध्या बच्चन भी मां ऐश्वर्या राय के साथ ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं. आराध्या रेड साटिन गाउन में सुपर गॉर्जियस लगीं. आराध्या ने साटिन गाउन संग शिमरी रेड ड्रामेटिक कैप टीमअप किया.
आराध्या ने गाउन संग अपना मेकअप काफी सटल और ग्लोइंग रखा. लाइट बेस, ग्लॉसी लिप्स में ऐश्वर्या की लाडली ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. बालों को उन्होंने साइट पार्टेड के साथ हल्का वेवी लुक देकर ओपन रखा. ग्लैमरस लुक में आराध्या को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग कई पोज दिए. 14 साल की आराध्या किसी डीवा से कम नहीं लगीं.
पिंक गाउन में प्रिंसेस लगीं ऐश्वर्या
वहीं, ऐश्वर्या राय का सेकंड कान्स लुक भी सुपर ग्लैमरस और स्टनिंग है. कान्स इवेंट में एक्ट्रेस पेस्टल पिंक गाउन में नजर आईं. गाउन पर शिमरी फ्लोरल डिटेलिंग ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. गाउन संग ऐश्वर्या ने मैचिंग पिंक कैप भी टीमअप किया.
पिंक गाउन संग ऐश्वर्या ने ग्लोइंग मेकअप किया. पिंक आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारे से आंखों को डिफाइन किया. हैवी ब्लश, ग्लॉसी लिपस्टिक में एक्ट्रेस हमेशा की तरह किलर लगीं. ऐश्वर्या और आराध्या ने अपनी खूबसूरती और चार्म से इवेंट की पूरी लाइमलाइट लूट ली.
कान्स की क्वीन हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय साल 2002 से कान्स में जलवे बिखेर रही हैं. हर साल वो अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं. दुनियाभर के फैंस को कान्स में ऐश्वर्या राय की अपीयरेंस का इंतजार रहता है. लेकिन इस बार ऐश्वर्या के साथ उनकी प्रिंसेस आराध्या ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया गै.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क