Advertisement

बॉलीवुड

मजबूरी में किए इंटीमेट सीन, पत्नी से ली परमिशन, इरॉटिक फिल्म करने पर पछताया एक्टर?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • 1/11

एक्टर यश टोंक ने फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है. वो सीरियल 'कहीं किसी रोज', 'कसौटी जिंदगी की' से लाइमलाइट में आए.
 

  • 2/11

हरियाणा में जन्मे यश ने सेक्स इरॉटिक फिल्म जूली में काम किया था. 2004 में आई मूवी में एक्टर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था.
 

  • 3/11

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में यश से पूछा गया क्या उन्हें जूली जैसी फिल्म करने का अफसोस है? जानें एक्टर ने क्या जवाब दिया.
 

Advertisement
  • 4/11

यश ने कहा- जूली करने का बड़ा रीजन था. क्योंकि उस वक्त मेरी 'इश्क विश्क' फिल्म हिट हो गई थी. मुझे कॉमडी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे.
 

  • 5/11

''लेकिन मैं वो नहीं करना चाहता था. मुझे डर लगता था कहीं स्टीरियोटाइप ना हो जाऊं. लोग ये ना समझें कि मैं सीरियस एक्टर हूं या कॉमिक एक्टर हूं.''
 

  • 6/11

''मुझे ऐसा कुछ करना था जो प्रोजेक्ट थोड़ा अलग हो. इस वजह से मैंने जूली फिल्म की थी. डायरेक्टर ने मुझे साफ कहा कि 1 गाना होगा और 4-5 सीन होंगे, रोल करना है तो बताओ. हीरोइन के पहले प्यार का रोल था.''
 

Advertisement
  • 7/11

''मैं तुरंत इसके लिए राजी हो गया था. शूटिंग खत्म हो गई थी. मैं दूसरी फिल्म पर काम करने लगा था. तब तक मेरी शादी हो गई थी. लेकिन पिक्चर कंप्लीट होने के बाद डायेक्टर का मुझे फोन आया.''
 

  • 8/11

यश ने बताया कि डायरेक्टर को स्टोरी जस्टिफाई करने के लिए नेहा धूपिया और उनके बीच रोमांटिक सीन्स दिखाने थे. लेकिन यश ने शादी का हवाला देकर वो सीन करने से मना किया.
 

  • 9/11

डायरेक्टर ने काफी समझाया. आखिर में यश ने पत्नी की परमिशन ली, फिर इंटीमेट और किसिंग सीन्स किए. यश ने साफ कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता तो वो ये फिल्म नहीं करते.
 

Advertisement
  • 10/11

यश से पूछा गया क्या वो रोमांटिस सीन्स करते हुए वो असहज हुए थे? एक्टर ने बताया कि वो काम के दौरान अनकंफर्टेबल नहीं होते. काम है तो करना ही पड़ेगा.
 

  • 11/11

जूली को बी ग्रेड इरॉटिक फिल्म बताकर बेचा गया था. यश ने कहा कि उन्हें ये फिल्म करने का कोई पछतावा नहीं है. ना ही बोल्ड फिल्म करने के लिए उन्हें किसी ने बॉलीवुड में जज किया. 
 

 

All Photos: Instagram @yashtonk30
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement