कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के नए घर पहुंची. अपने नए यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने तारा के पूरे घर का टूर दिया.
Photo: Youtube Screengrab
तारा कुछ ही समय पहले यहां शिफ्ट हुई हैं. वो इसे अपने जीवन की नई शुरुआत भी कहती हैं. एक्ट्रेस का घर ऑल-व्हाइट थीम पर बना है, जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया है.
Photo: Youtube Screengrab
तारा ने अपने घर को कई सारी चीजों के कलेक्शन से सजाया है. इसमें कुछ उनके पिता की पसंदीदा फिल्मों के कलेक्शन हैं, जिसे एक्ट्रेस ने शोपीस की तरह सजाकर घर में जगह दी है.
Photo: Youtube Screengrab
तारा ने अपने घर में कई तरह की पेंटिंग्स भी कलेक्ट की हुई हैं. उनका कलेक्शन देखने में काफी शानदार लगा. एक्ट्रेस ने अपने घर में जगह-जगह पेंटिंग लगाई हैं, ताकि उनके घर का लुक और भी निखर सके.
Photo: Youtube Screengrab
तारा एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं. उन्हें कई मौकों पर स्टेज परफॉरमेंस करते देखा गया है. ऐसे में संगीत का शौक रखने वाली एक्ट्रेस ने अपने नए घर पर एक बड़ा सा पियानो सेट भी रखा है.
Photo: Youtube Screengrab
तारा का डाइनिंग एरिया भी काफी खूबसूरत और ग्रैंड नजर आया. वहां हर तरफ सिर्फ व्हाइट टोन है, मगर चेयर सभी ब्लैक रखी हुई हैं. फराह ने इसे टिपिकल गुजराती इंफ्लुएंस बताया.
Photo: Youtube Screengrab
तारा का किचन काफी मॉर्डन तरीके से बनाया गया है. ये एक लंदन स्टाइल किचन है, जहां वॉशिंग मशीन भी रखी गई है. इस किचन को एक्ट्रेस और उनकी मां ने साथ मिलकर डिजाइन किया.
Photo: Youtube Screengrab
तारा का नया घर देखकर फराह और उनके कुक दिलीप काफी खुश हुए. एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से इस नए आशियाने को सजाया है, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया है.
Photo: Youtube Screengrab