Advertisement

बॉलीवुड

करियर में मिली निराशा, बिजनेस ने बदली किस्मत, अब 2.7 करोड़ के विला की मालकिन है एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST
  • 1/11

एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी ने हाल ही में अपने शानदार गोवा वाले घर का टूर फैंस को कराया. 'मालकिन हाउस' नाम के इस लग्जरी विला को पारुल ने सालों की मेहनत के बाद खरीदा है.

  • 2/11

पारुल ने बताया कि कोरोना काल उनके लिए काफी मुश्किल रहा. एक तरफ उनकी एक्टिंग करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही थी, तो दूसरी तरफ वो पहचान के संकट से गुजर रही थीं. उन्होंने कहा कि उस दौरान उनकी कई रिलीज आईं, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी.

  • 3/11

जब एक्टिंग करियर बुरे दौर से गुजर रहा था, तब पारुल का हेयर एक्सटेंशन ब्रांड नीश हेयर तेजी से बढ़ने लगा. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इसी दौरान उन्होंने पहली बार 1 करोड़ रुपये कमाए थे. ये उनकी जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
 

Advertisement
  • 4/11

पारुल ने बताया कि उन्होंने गोवा का ये खूबसूरत घर 2.7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा उन्हें करीब 40 लाख रुपये टैक्स भी देना पड़ा. घर की कीमत उन्होंने 10 किस्तों में चुकाई थी. पारुल को ये घर साल 2022 में मिलना था, लेकिन लॉकडाउन और दूसरे कारणों की वजह से प्रोजेक्ट लगातार लेट होता गया.

  • 5/11

आखिरकार साल 2025 में उन्हें इस ड्रीम हाउस का पूरा पजेशन मिला. दिलचस्प बात ये है कि पारुल खुद गोवा में स्थायी रूप से नहीं रहना चाहतीं. उन्होंने कहा- मुझे गोवा घूमने जाना पसंद है, लेकिन वहां रहना नहीं. इसलिए मैंने सोचा घर खरीदकर किराए पर दे दूंगी और जब मन होगा खुद भी रह लूंगी.

  • 6/11

कुछ समय पहले पारुल ने कहा था कि वो Airbnb पर इस घर का किराया 40 हजार रुपये एक रात का रखेंगी. हालांकि अब उनका कहना है कि किराया बाजार के हिसाब से तय होगा और सीजन के अनुसार बदल सकता है.

Advertisement
  • 7/11

पारुल ने पूरे घर को सफेद थीम में डिजाइन करवाया है. हालांकि उन्हें इस बात का डर भी रहता है कि कहीं लोग दीवारों पर निशान न छोड़ दें, लेकिन फिर भी उन्होंने घर को मिनिमल और क्लासी लुक दिया है.

  • 8/11

घर की सजावट के लिए पारुल ने अपनी विदेशी यात्राओं से खरीदे गए कई खास सामान और यादगार चीजों का इस्तेमाल किया है. यही वजह है कि घर का हर कोना बेहद यूनिक और पर्सनल फील देता है.

  • 9/11

इस लग्जरी विला में एक खूबसूरत प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है, जो घर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. गोवा की हरियाली और खुला वातावरण इस घर को और भी खास बनाता है. पारुल ने बताया कि अब उन्होंने इस प्रॉपर्टी को मैनेजमेंट को सौंप दिया है.

Advertisement
  • 10/11

पारुल ने कहा- इसका किराया कितना होगा, बुकिंग कैसे होगी और बाकी व्यवस्था कैसे चलेगी, इसका फैसला कंपनी करेगी. कौन जाने पीक सीजन में 40 हजार रुपये एक रात के भी मिल जाए.
 

  • 11/11

पारुल हाल ही में किस किस को प्यार करूं फिल्म में नजर आई थीं. वो गर्ल्स होस्टल सीरीज के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस कई पंजाबी फिल्म भी कर चुकी हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement