Advertisement

बॉलीवुड

1 बेटे के पिता हैं दिलजीत दोसांझ, विदेशी हसीना संग रचाई थी शादी, क्यों छिपाकर रखी फैमिली?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST
  • 1/10

फैंस के चहेते सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ग्लोबल स्टार हैं. उन्हें लेकर अटकलें हैं वो अब भारतीय नागरिक नहीं रहे. 2022 में दिलजीत ने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी.
 

  • 2/10

उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकन हैं. इस दावे के बीच उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा फिर से तेज हो गई है. फैंस उनकी पत्नी और लव लाइफ पर बात कर रहे हैं.
 

  • 3/10

दिलजीत हमेशा से पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते आए हैं. उनकी पत्नी-बच्चे को लेकर बस दावे ही हुए हैं. सिंगर ने कभी इन खबरों की सच्चाई रिवील नहीं की है.
 

Advertisement
  • 4/10

लोगों को ये भी कंफर्म नहीं कि वो सचमुच शादीशुदा हैं या फिर सिंगल हैं. 2024 में द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने सिंगर के करीबी दोस्त के हवाले से बताया था कि उनकी इंडियन-अमेरिकन महिला संदीप कौर से शादी हुई है.
 

  • 5/10

कपल का एक बेटा होने का भी खुलासा हुआ था. जानकारी मिली कि उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं. जबकि दिलजीत के पेरेंट्स लुधियाना में रहते हैं.
 

  • 6/10

मगर सिंगर ने कभी इन बातों पर चुप्पी नहीं तोड़ी. वो हमेशा से प्राइवेट पर्सन रहे हैं. बाकी सेलेब्स जहां सोशल मीडिय पर पर्सनल लाइफ को फ्लॉन्ट करते हैं. पत्नी संग फोटो डालते हैं. 
 

Advertisement
  • 7/10

पर दिलजीत ने ऐसा कभी नहीं किया. वो अपनी फैमिली को हाइड रखते हैं. कई इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया है कि अपने परिवार को मीडिया अटेंशन से दूर रखना पसंद करते हैं.  
 

  • 8/10

2024 में दिलजीत ने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट में सबको हैरान करते हुए फैंस को अपनी मां और बहन से मिलवाया था. इसी साल पंजाबी एक्टर एमी विर्क ने हिंट दिया था कि दिलजीत मैरिड हैं.
 

  • 9/10

उन्होंने कहा था दिलजीत दुनिया के सामने कुछ इश्यूज की वजह से अपने परिवार को नहीं लाते हैं. उन्होंने सिक्योरिटी रीजन्स का हवाला दिया था, जिसके चलते पंजाबी सितारे प्राइवेट लाइफ जीते हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @diljitdosanjh
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement