लेकिन क्या आप जानते हैं सारा इतनी कम उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं. वो डेढ़ साल की उम्र से कैमरे के सामने काम कर रही हैं. उन्होंने इतनी नन्ही सी उम्र में पहला कमर्शियल शूट किया था.
सारा साउथ के सुपरस्टार राज अर्जुन की बेटी हैं. 2.8 मिलियन की फैंडम वाली सारा धुरंधर की सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन गई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं 20 साल की सारा की नेटवर्थ करोड़ों में है.
मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ बताई जाती है. वो लग्जरी लाइफ जीती हैं. सारा अंधेरी वेस्ट मुंबई के प्रीमियम लग्जरी फ्लैट में रहती हैं.
ये एरिया फिल्मी फैमिलीज की पॉपुलर चॉइस है. कई एक्टर्स, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स यहां पर रहते हैं. मार्केट वैल्यू के मुताबिक, सारा के इस घर की कीमत 8-12 करोड़ रुपये होगी.
अंधेरी वेस्ट से लोखंडवाला, वर्सोवा, जुहू और मेट्रो लाइन्स का अच्छा एक्सेस है. सारा के अपार्टमेंट से यशराज स्टूडियो, बालाजी, एमएक्स प्लेयर और बाकी के प्रोडक्शन हाउस नजदीक में हैं.
सारा का ये फ्लैट पैनडेमिक के दौरान खरीदा गया था. उनकी फैमिली ने इस फ्लैट को मेहनत से सजाया-संवारा है. उनके पिता राज अर्जुन ने खुद घर की दीवारों पर खुद पेंट किया था.
सारा का ये घर सिंपल है. यहां कोई महंगे शोपीस, बड़े झूमर नहीं हैं. बल्कि किताबों से भरा एक बुकशेल्फ, डांसिंग प्राइज, पहली फिल्म के शूट की तस्वीरें लगी हुई हैं.
घर की बालकनी में जाकर सारा बुक्स पढ़ना पसंद करती हैं. ये उनका रीडिंग कॉर्नर है. पेस्टल वॉल, स्टडी एरिया, फेवरेट फिल्मों के पोस्टर, डांसिंग कॉर्नर इस घर को यूनीक बनाता है.
सारा के घर में कोई मार्बल नहीं है, ना ही यहां पर ओवर डेकोरेशन देखने को मिलेगी. सारा ये घर खुला और हवादार है. लिविंग एरिया में टाइट कलर टोन के साथ हार्डवुड फ्लोरिंग देखने को मिलती है.
All Photos: Instagram @saraarjunn