आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, बिजनौर से शुरू करने वाले थे सत्ता परिवर्तन यात्रा

नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को पुलिस ने बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर सत्ता परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने वाले थे.

Advertisement
धामपुर से शुरू होनी थी आजाद समाज पार्टी की परिवर्तन यात्रा (File Photo: ITG) धामपुर से शुरू होनी थी आजाद समाज पार्टी की परिवर्तन यात्रा (File Photo: ITG)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बाकी है और सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रभाव रखने वाली आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर ने आज यानी 4 जून से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया था. इस यात्रा की शुरुआत से पहले पुलिस ने एएसपी प्रमुख को हाउस अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement

नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट करने के पीछे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है. पुलिस-प्रशासन के मुताबिक चंद्रशेखर की पार्टी को यह यात्रा निकालने के लिए अनुमति नहीं दी गई थी. वह बगैर अनुमति के ही यात्रा निकालने की तैयारी में थे.

जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर की इस यात्रा का पहला चरण तीन दिन तक चलना था. यात्रा की शुरुआत से पहले चंद्रशेखर की पार्टी धामपुर इलाके में ही सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियों में जुटी थी. इस रैली के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कई दिन से तैयारी में लगे थे. सोशल मीडिया के जरिये लोगों से इस रैली में बड़ी तादाद में शामिल होने की अपील भी लगातार एएसपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से की जा रही थी.

Advertisement

इस रैली के लिए एएसपी को अनुमति भी नहीं मिली थी और इसके बावजूद बड़ी रैली की तैयारी ने पुलिस-प्रशासन के कान खड़े कर दिए. एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर रैली के लिए निकल पाते, उससे पहले ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंच गए. पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट कर लिया. चंद्रशेखर के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में बसेंगे तीन और शहर, जानिए क्या है सीएम योगी का नया प्लान

चंद्रशेखर के घर पर चार थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है. धामपुर थाने के प्रभारी और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट के आदेश की जानकारी दी. गौरतलब है कि चंद्रशेखर ने यात्रा का ऐलान करते हुए कहा था कि यह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों पर आधारित होगी. इस यात्रा के जरिये बहुजन समाज, पिछड़े, आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'CM योगी ही हमारा चेहरा, उनकी अगुवाई में ही लड़ेंगे यूपी चुनाव', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ब्राह्मण हमारे साथ

चंद्रशेखर की पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार डॉक्टर आंबेडकर के अस्थिकलश दूसरे स्थान पर ले जाना चाहती है. इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. चंद्रशेखर ने पेपर लीक को जघन्य अपराध घोषित करने, कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा, पदोन्नति में आरक्षण और अति पिछड़ी जातियों के लिए 15% अतिरिक्त आरक्षण की मांग समेत कुल 32 मुद्दों को अपनी यात्रा का एजेंडा बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »