Humayun Kabir Vidhan Sabha Chunav Result Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर और नौदा सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. इन दोनों सीटों से हुमायूं कबीर जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हिस्सा रहे कबीर अब अपनी नई पार्टी के साथ राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ही सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है.
हुमायूं कबीर का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण को लेकर बयान दिया था. इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद कबीर ने जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठन किया और अब इस चुनाव में अपनी ताकत आजमा रहे हैं. आइए जानते हैं दोनों सीटों की काउंटिंग का पल-पल का अपडेट्स....
Live Update...
03:30 PM- पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं.
03:05 PM- हुमायूं कबीर शुरुआत से ही दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
02:00 PM- रेजीनगर में हुमायूं कबीर 32000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
01:45 PM- रेजीनगर में हुमायूं कबीर 25 हजार वोटों से ज्यादा आगे हैं. वहीं, नौदा सीट पर 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
01:30 PM- पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 192 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी सौ से भी कम सीटों पर लीड कर रही है. टीएमसी के उम्मीदवार 97 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
01:20 PM- रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर की बढ़त लगातार बरकरार.
01:00 PM- रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं. वहीं नौदा सीट पर 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
12:40 PM- हुमायूं कबीर ने अब रेजीनगर सीट पर भी बढ़त बना ली है. पहले वह सिर्फ नौदा सीट से आगे चल रहे थे, लेकिन अब रेजनीगर सीट पर 6000 वोटों से ज्यादा की बढ़त बना ली है.
12:10 PM- हुमायूं कबीर नौदा सीट पर करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. जबकि रेजीनगर सीट पर अभी भी 500 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं.
12:00 PM- 2021 के विधानसभा चुनावों की पहचान बने मशहूर गाने “खेला होबे” के सिंगर देबांग्शु भट्टाचार्य हुगली ज़िले की चुंचुड़ा सीट पर पीछे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार सुबीर नाग ने काफ़ी बढ़त बना ली है.
11:30 AM- रेजीनगर सीट पर एक राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. यहां पहले ही राउंड में हुमायूं कबीर बीजेपी के बापन घोष से पिछड़ गए हैं.
11:10 AM- नौदा में हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं, लेकिन रेजीनगर में 8000 वोटों से पीछे हो गए हैं.
10: 15 AM- चुनाव आयोग के अनुसार मुर्शिदाबाद ज़िले की नौदा सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर, वोटों की गिनती के पहले दौर के बाद अपने निकटतम TMC प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे थे.
वोटों की गिनती के पहले दौर के बाद, कबीर TMC की साहिना मुमताज़ खान से 2,890 वोटों के अंतर से आगे थे. अभी वोटों की गिनती के 19 और दौर बाकी हैं. बेलडांगा में बाबरी-शैली की मस्जिद बनाने की घोषणा के बाद TMC द्वारा निलंबित किए जाने पर, कबीर ने दिसंबर में AJUP का गठन किया था.
हुमायूं कबीर की सीट रेजिनगर का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें
हुमायूं कबीर की सीट नउदा का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें
08:40 AM- बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों में टीएमसी बीजेपी से आगे चल रही है. टीएमसी 48 और बीजेपी 39 पर चल रही है.
08:00 AM- पश्चिम बंगाल के 293 सीटों के साथ ही रेजीनगर और नौदा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
07: 45 AM- मालदा कॉलेज मतगणना केंद्र परिसर में केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन गश्त कर रहे हैं. केंद्रीय बल सुबह से ही अलर्ट पर हैं. अब से 10 मिनट बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
07:00 AM- रेजीनगर सीट पर कुल 15 राउंड की गिनती होगी. यह जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से साझा की गई है.
06:55 AM- हुमायूं कबीर ने की आयोग की सराहना
मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर कहते हैं, "मतदान केंद्रों पर सब कुछ पूरी तरह ठीक है. चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर भी अच्छे फैसले लिए हैं, जो एक सकारात्मक कदम है...".
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
06:00 AM- रेजीनगर और नौदा के काउंटिंग सेंटर्स पर हुमायूं कबीर के समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. काउंटिंग प्रभावित हो न हो, इसलिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.
रेजीनगर और नौदा दोनों ही सीटें मुर्शिदाबाद जिले में राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और अन्य दल भी इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और रोमांचक हो गया है. अब मतगणना शुरू होने के साथ ही सबकी नजर इन सीटों के नतीजों पर टिकी हुई है, जो यह तय करेंगे कि हुमायूं कबीर की नई राजनीतिक पारी कितनी सफल होती है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव देश की राजनीति का एक अहम और बेहद चर्चित चुनाव माना जाता है. राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आमतौर पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच देखने को मिलता है.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
इस चुनाव में क्षेत्रीय मुद्दे, विकास, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक राजनीति जैसे विषय प्रमुख रहते हैं. ममता बनर्जी, जिन्हें राज्य की मजबूत क्षेत्रीय नेता माना जाता है, लगातार चौथी बार अपनी सरकार की योजनाओं और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के आधार पर जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश में हैं. वहीं भाजपा राज्य में कानून- व्यवस्था और विकास, रोजगार को लेकर टीएमसी पर हमलावर है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में व्यक्तित्व आधारित राजनीति का भी बड़ा प्रभाव है. ममता बनर्जी की लोकप्रियता और उनकी जमीनी पकड़ उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है. दूसरी ओर भाजपा भी अपने केंद्रीय नेतृत्व के सहारे चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है.
aajtak.in