केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इस मामले को लेकर CBSE ने साफ कहा कि 12वीं कॉपियों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल 1 जून से शुरू होगा. यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बोर्ड ने पहले 29 मई से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का ऐलान किया था. हालांकि, बोर्ड ने पहले साफ कर दिया था कि इसके लिए आवेदन 1 जून से ही होंगे. बोर्ड को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है. कभी छात्रों को धुंधली मार्कशीट दिखाई दे रही है, तो कभी पोर्टल में पेमेंट को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं.
पोर्टल शुरू करने को लेकर क्या बोली बोर्ड?
बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर CBSE ने बताया कि जो छात्र अपनी कॉपियों के वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन के लिए एक पारदर्शी और गलतियों के बिना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी में आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए पोर्टल अब 1 जून 2026 से चालू होगा. सीबीएसई ने कहा है कि इसका उद्देश्य मूल्यांकन को सही तरह से करना है. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की शिकायत और समस्या के लिए स्टूडेंट्स टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 और ईमेल resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर पोस्ट रिजल्ट सर्विस या वैरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन सेक्शन खोलें.
उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें.
इन ऑप्शन पर करें फोकस
मार्क्स का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन
वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन दोनों
एक या उससे ज्यादा विषय का चयन
डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें.
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें.
4 लाख से ज्यादा छात्रों ने मांगी आंसर शीट
बता दें कि बोर्ड की आंसर कॉपियों के लिए कुल 4,04,319 आवेदन प्राप्त हुए थे और इन छात्रों ने कुल 11,31,961 आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था.
आजतक एजुकेशन डेस्क