यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर 12वीं पास और PET 2025 क्वालिफाई उम्मीदवार 9 जुलाई तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा जिसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. 

Advertisement
यूपी में सरकारी नौकरी का मौका. यूपी में सरकारी नौकरी का मौका.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) बेहतरीन मौका लेकर आया है. आयोग की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक है. फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है. 

Advertisement

ऐसे में अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस पद से जुड़ी योग्यता, आवेदन फीस समेत सारी जानकारी अच्छे से जान लें. 

इन तारीखों पर रखें नजर 

UPSSSC की इस भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई है. इसी दिन एप्लीकेशन फीस भी जमा करना होगा. उम्मीदवारों से अगर फॉर्म में गलती हो जाती है, तो उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा. इसके लिए 16 जुलाई तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?tOQhA8AoFpUXYRE6bzALbmGne+oQ7WufLVWH7w4nQic=

क्या है एज लीमिट? 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक, छूट दी जाएगी. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

Advertisement

योग्यता 

इस पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

209 पदों पर आवेदन 

सामान्य वर्ग: 88 पद
ओबीसी: 57 पद
एससी: 39 पद
ईडब्ल्यूएस: 20 पद
एसटी: 05 पद

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »