सरकार पर भरोसा रखने की हिदायत, दोबारा मेहनत की टिप्स, NEET पेपर लीक पर बोले DU के वीसी योगेश सिंह 

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. हर जगह तरह-तरह की बात चल रही है. इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के VC ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने छात्रों को सरकार पर भरोसा बनाए रखने और दोबारा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है. 

Advertisement
नीट परीक्षा में पेपर लीक पर बोले दिल्ली विश्वविद्यालय के VC. नीट परीक्षा में पेपर लीक पर बोले दिल्ली विश्वविद्यालय के VC.

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने और लगातार पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने छात्रों को शांत रहने और सरकार पर भरोसा रखने की सलाह दी है. उन्होंने आगे कहा कि जो NEET परीक्षा में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम सही है, पेपर कैंसिल करना भी सही है और जो गिरफ्तारी हो रही है वह भी सही है. 

Advertisement

छात्रों को हिदायत 

उन्होंने आगे कहा कि देश में इस तरीके के हाई स्टेट एग्जाम्स के कारण गैंग्स ऑपरेट हो जाते हैं जैसे ड्रग्स माफिया होता है. वैसे ही यह एग्जाम माफिया है. मैं स्टूडेंट एसोसिएशन से अपील करता हूं कि इसका राजनीतिकरण ना करें. सरकार सख्ती कर रही है हमें इस तरीके का एग्जांपल सेट कर रही है कि अगर इस तरीके का कोई काम करेंगे तो आप पर कार्रवाई होगी. यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है. मेरी अपील है तमाम स्टूडेंट एसोसिएशन से और पॉलीटिकल पार्टी से कि  इसको इंस्टिगेट मत कीजिए यह बच्चों के भविष्य का सवाल है, इस पर राजनीति न करें. 

दोबारा से तैयारी की सलाह 

योगेश सिंह ने छात्रों को सलाह दी है कि निराश होने की जरूरत नहीं है. अपने समय को बर्बाद न करें और दोबारा से तैयारी में लग जाएं. 

Advertisement

NTA पर भी उठ रहे हैं सवाल  
 
सूत्र कहते हैं कि जांच एजेंसियों का मानना है कि एनटीए में कुछ गड़बड़ है, कोई सिक्रेट इन्फोर्मेशन लीक कर रहा है जिसकी कड़ी जांच की जा रही है. सीबीआई और एसओजी का मानना है कि इस बार नीट पेपर लीक करने वाला नेटवर्क पुराना है. पिछले साल की जांच अधूरी रह सकती है और पटना के जिस गैंग को पकड़ा गया था वो पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था. बिहार गैंग की भी जांच हो रही है. 

जांच में महिलाओं के नाम भी शामिल 

इस जांच में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को शहर के बिबवेवाड़ी इलाके से हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे आगे की जांच के लिए सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. पुलिस जांच के अनुसार, मनीषा वाघमारे एक ब्यूटीशियन के रूप में काम करती हैं. जांचकर्ताओं ने उनके और आरोपी धनंजय लोखंडे के बीच हुई टेलीग्राम चैट बरामद की हैं जिनसे कथित तौर पर संकेत मिलता है कि वह इस मामले में शामिल आरोपियों के साथ शामिल थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement