बेंगलुरु में किराए के घरों में चल रहा था देह व्यापार, सात महिलाएं गिरफ्तार

बेंगलुरु में किराए के मकानों से चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है. सीसीबी की महिला सुरक्षा स्क्वॉड ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पांच महिलाओं को रेस्क्यू भी किया. जांच में सामने आया कि आरोपी फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें किराए के घरों में बुलाते थे.

Advertisement
छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं महिलाएं. (Photo: Representational) छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं महिलाएं. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

बेंगलुरु में किराए के मकानों से चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की महिला सुरक्षा स्क्वॉड ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं किराए के मकानों में दूसरे महिलाओं से जबरन देह व्यापार करवाने का काम कर रही थीं.

Advertisement

पुलिस को मुखबिरों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ इलाकों में किराए के घरों से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसके बाद अलग-अलग तारीखों में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं को रेस्क्यू भी किया, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया था.

फोन कर बुलाते थे कस्टमर
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं ज्यादा पैसे कमाने के लालच में फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थीं. इसके बाद उन्हें किराए के मकानों में बुलाया जाता था, जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. इस मामले में कामाक्षीपाल्या, विद्यारण्यपुरा और बसवेश्वरनगर पुलिस थानों में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »