Silver Gold News: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट, क्या कल भारत में भी होगा बड़ा खेल?

Gold Silver Updates Rate: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार और बुधवार को रिकवरी देखने को मिली थी. लेकिन इस बीच गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में दबाव देखने को मिल रहे हैं.

Advertisement
सोने-चांदी में फिर दबाव के संकेत. (Photo: ITG) सोने-चांदी में फिर दबाव के संकेत. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

भारतीय शेयर गुरुवार को बाजार बंद है, लेकिन दुनियाभर के बाजार खुले हैं, युद्ध के बीच गुरुवार को खासकर एशियाई बाजार में थोड़े दबाव देखने को मिल रहे हैं. यूरोप के बाजार भी 0.50 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं. इस बीच सोने-चांदी को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बड़ी खबर आ रही है.

दरअसल, गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट देखी जा रही है, सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा फिसलती नजर आ रही है. ऐसे में शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव गिर सकते हैं. 

Advertisement

ग्लोबल मार्केट से गिरावट के संकेत

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड (Spot Gold) 4453 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के भाव ट्रेड हो रहा है. चांदी की कीमतों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है, जबकि सोना 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा है. 

फिलहाल भारतीय बाजार में सोना का भाव MCX पर 144,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बुधवार को ट्रेडिंग के बाद सोना 3.73 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे. जबकि चांदी की कीमत 4.80 फीसदी चढ़कर 2,34,700 प्रति किलो रही. इस बीच पिछले दो दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी को देखने मिली. इसी हफ्ते सोमवार को चांदी गिरकर 1,99,000 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जबकि सोना 10 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,30,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया था. 

Advertisement

शुक्रवार को भारत बाजार में दिखेगा असर?

मंगलवार और बुधवार को सोने-चांदी में रिकवरी देखने को मिली थी. लेकिन गुरुवार को रामनंवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में संभव है कि जब शुक्रवार को भारतीय बाजार खुलेंगे,  तो सोने-चांदी की कीमतें गिर सकती हैं. 

बता दें, पिछले एक साल में रिटर्न मामले में सोने-चांदी इक्विटी मार्केट को भी पीछे छोड़ दिया है. चांदी ने सालभर 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि सोने की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है.   

गौरतलब है कि वैसे वैश्विक संकट के दौरान सोने-चांदी की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. ऐसे में अगर मिडिल-ईस्ट का संकट गहराता है तो सोने-चांदी की कीमतों उछाल भी देखने को मिल सकती है. लेकिन निवेशकों को अभी सोने-चांदी में संभलकर पैसे लगाने की जरूरत है, क्योंकि इन दोनों मेट्लस में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त रैली आई थी. हालांकि पिछले 2 महीने में चांदी करीब 45 फीसदी सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement