Gold-Silver के दाम धड़ाम! चांदी 10 हजार रुपये सस्ती, सोने का भाव भी कम, जानें आज का रेट

Sona-Chandi Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में 23 June 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. चांदी 10 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी अब 1 लाख 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. आइए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
Gold-Silver Prices Today 23 June 2026, 22 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार रुपये से कम (File Photo- ITG) Gold-Silver Prices Today 23 June 2026, 22 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार रुपये से कम (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 23 जून की सुबह जारी रेट्स में 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ अब 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. 

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

Advertisement

ibjarates.com पर मंगलवार को जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 144208 रुपये प्रति 10 ग्राम से है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है. लेटेस्ट रेट की बात करें तो चांदी 2 लाख 27 हजार रुपये किलो तक आ गई है, जो बीते दिन शाम के समय 2 लाख 37 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक थी.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

23 जून 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता सोमवार, 22 जून शाम का भाव मंगलवार, 23 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 147310 144788  2522 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 146720 144208  2512 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  134936 132626  2310 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 110482 108591  1891 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 86176 84701  1475 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      237801

227235

Advertisement
  10566 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 22 जून को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  146664
  • शाम का रेट-  147310

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  134344
  • शाम का रेट-  134936

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »