Gold-Silver रेट में भारी गिरावट, चांदी 9 हजार रुपये सस्ती, गोल्ड की कीमत भी 4 हजार रुपये कम!

10 June Gold-Silver Rates: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट आई है. चांदी की कीमत अब 2 लाख 36 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट भी 1 लाख 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today 10 June 2026: 24K सोने का रेट 1 लाख 48 हजार के पार Gold-Silver Rates Today 10 June 2026: 24K सोने का रेट 1 लाख 48 हजार के पार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

Gold-Silver Prices Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (बुधवार) भारी गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 10 जून 2026 को जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के रेट में 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है तो वहीं, चांदी भी करीब 9 हजार रुपये सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 36 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है.

Advertisement

ibjarates.com पर 10 जून की सुबह जारी लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 148429 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135961 रुपये है. 

10 June 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता मंगलवार, 09 जून शाम का भाव बुधवार, 10 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 152519 148429  4090 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 151908 147835 4073 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  139707 135961  3746 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 114389 111322  3067 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 89224 86831  2393 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      245938

236280

Advertisement
 9658 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी किए जाते हैं.

गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. ibjarates.com पर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को गोल्ड-सिल्वर के प्राइस जारी वहीं किए जाते. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »