Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Mukesh Ambani Antilia: 15000Cr के घर में रहती है अंबानी फैमिली, अंदर से महल जैसा, देखें Photos

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST
  • 1/7

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी की दौलत और कारोबार के साथ ही उनका घर भी खूब चर्चा में रहता है. ऐसा हो भी क्यों न आखिर ये देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में नंबर-1 पायदान पर जो आता है. यही नहीं ये रेजिडेंशियल इमारत दुनिया के सबसे महंगे घरों में भी शामिल है. मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस जितना बाहर से देखने में सुंदर है, अंदर से भी ये महल की तरह आलीशान है. सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसके अंदर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. (Photo: ITG)

  • 2/7

15000 करोड़ कीमत, महल जैस सुविधाएं 
देश में जब भी महंगे घरों की बात होती है, तो फिर जुबां पर सबसे पहला नाम एंटीलिया का ही आता है, जहां मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पूरे परिवार के साथ रहते हैं. एक से बढ़कर एक अल्ट्रालग्जरी सुविधाओं से लैस इस महलनुमा घर की अनुमानित कीमत 15000 करोड़ रुपये बताई जाती है. (File Photo:ITG)

  • 3/7

27 मंजिला महल है Antilia हाउस
मुंबई की अल्टामाउंट रोड, दुनिया की सबसे महंगी रेजिडेंशियल स्ट्रीट में गिनी जाती है और यहीं पर मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस है. ये 27 मंजिला महल साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था. इसकी डिजाइन शिकागो स्थित आर्किटेक्चर फर्म पर्किन्स एंड विल ने तैयार की थी. (Photo: Instagram )

Advertisement
  • 4/7

भारतीय परंपराओं से जुड़ा इंटीरियर
एंटीलिया के अंदर के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें भारतीय भारतीय परंपराओं से जुड़ी झलक देखने को मिलती है. घर की ऊंची छतों से लटकते हुए विशाल क्रिस्टल झूमर हों या फिर दीवारों पर पारंपरिक भारतीय चित्रों और कलाकृतियों के कलेक्शन मन मोह लेने वाले हैं. बीते फरवरी महीने के आसपास सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खुद नीता अंबानी एंटीलिया के अंदर के नजारे दिखाती हुईं नजर आई थीं. (Photo: Instagram)

  • 5/7

कांच की दीवारों से बाहर का नजारा
इस वीडियो में साफ देखने को मिलता है, कि एंटीलिया का हर फ्लोर राजशाही झलक पेश कता है. घर का चमचमाता हुआ फर्श हो या फिर छत तक फैली कांच की दीवारें, जिनसे अरब सागर और शहर का मनमोहक नजारा दिखता है. सूर्योदय या सूर्यास्त के दौरान इन कांच की दीवारों से जो सूर्य की रोशनी छनकर आती है वो अंदर की भव्यता को और भी बढ़ा देती है. (Photo: Instagram)

  • 6/7

एंटीलिया का मंदिर भी है खास  
हजारों करोड़ कीमत वाले इस महल जैसे एंटीलिया का पूजा घर भी खास है और इसका हर एक कोना खास चीजों से भव्य तरीके से सजाया गया है. Antilia का पूजा घर के शाही दरवाजे चांदी के बने हैं. जबकि मंदिर में मौजूद श्रीनाथ जी की तस्वीर के साथ ही अन्य मूर्तियां सोने और कीमती रत्नों की चमक से शोभा बढ़ाती हैं. यहां गणेश जी, राधा-कृष्ण और तिरुपति बालाजी सहित कई देवी-देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं. (Photo: Instagram)

Advertisement
  • 7/7

एक से बढ़कर एक लग्जरी
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस 27 मंजिला इमारत में हर फ्लोर को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है और कोई भी एक जैसा नहीं दिखता है. सुविधाओं की बात करें, तो इस आलीशान इमारत में स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर, वेलनेस स्पेस, हैंगिंग गार्डन समेत एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं. (Photo: Instagram)

Advertisement
Advertisement