किराए के कमरे में इंजीनियरिंग छात्रा की लाश, दूसरे किराएदार से हुआ था विवाद

पटना के बिहटा में किराए के कमरे में इंजीनियरिंग छात्रा का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
किराए के कमरे में इंजीनियरिंग छात्रा की लाश (Photo: itg) किराए के कमरे में इंजीनियरिंग छात्रा की लाश (Photo: itg)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

बिहार में पटना के बिहटा स्थित राघोपुर में किराए के मकान में रह रही एक इंजीनियरिंग की छात्रा का शव संदिग्ध परीस्थिति में मिला. सूचना के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची. मृतक छात्र की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड निवासी अशोक सिंह की 23 साल की बेटी अनुपमा कुमारी के रूप में हुई है. जो पिछले 3 सालों से बिहटा में किराए के मकान में अकेले रहा करती थी. और आज उसका कमरे के अंदर शव मिला है.

Advertisement

इधर पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया. मकान मालिक रामअयोध्या सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा अनुपमा कुमारी बिहटा के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. उसका काफी अच्छा स्वभाव भी था. सोमवार शाम को मुझे फोन के जरिए जानकारी मिली कि उसके कमरे का ताला बाहर से बंद है और अंदर लाइट और पंखा चल रहा है . काफी फोन करने के बाद भी वो फोन नहीं उठा रही थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घर के कमरे के ताला को तोड़ा और अंदर गई तो छात्रा मृत अवस्था में थी.

घटना को लेकर मृतक छात्र की बड़ी बहन आकांक्षा कुमारी ने बताया कि कल सुबह 10:30 बजे मेरी छोटी बहन अनुपमा कुमारी से बात हुई थी. वो अच्छे से बात कर रही थी, लेकिन आज शाम को पुलिस के द्वारा जानकारी मिली कि उसका कमरा बाहर से बंद है और फोन नहीं उठा रही है. आज उसने बताया था कि वह गांव जाने वाली है लेकिन जब जानकारी मिली तब हम सभी लोग मौके पर पहुंचे. देखा कि उसकी हत्या हुई है. मेरी बहन हमेशा बताती थी कि घर में अन्य किरदार से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था. मुझे शक है कि इन्हीं लोगों के द्वारा मेरी बहन की हत्या की गई और दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया गया है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच मे जुट गई है. मामले मे सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि कमरे के अंदर एक छात्रा का शव पड़ा है. मृत छात्रा औरंगाबाद की रहने वाली बताई जा रही है और वह बिहटा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक की छात्रा थी. आगे जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement