पिता की याद में किसान ने तैयार किया खास आम, नाम रखा ‘नागेंद्र भोग’... जानिए खासियत

बिहार के मुजफ्फरपुर के किसान रामकिशोर सिंह ने ‘नागेंद्र भोग’ नाम की खास आम की वैरायटी तैयार की है, जिसका नाम उन्होंने अपने पिता की याद में रखा. चार प्रजातियों से विकसित यह आम करीब एक किलो तक वजन वाला है और स्वाद में खट्टा-मीठा है.

Advertisement
एक किलो का होता है एक आम. (Photo: Screengrabs) एक किलो का होता है एक आम. (Photo: Screengrabs)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित किसान रामकिशोर सिंह उर्फ ‘मैंगो मैन’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके द्वारा तैयार की गई खास आम की वैरायटी ‘नागेंद्र भोग’ को लेकर हो रही है. इस आम का नाम उन्होंने अपने पिता नागेंद्र सिंह की याद में रखा है. स्वाद, आकार और खासियत की वजह से यह आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

Advertisement

रामकिशोर सिंह वर्षों से आम की नई-नई किस्मों पर प्रयोग करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि ‘नागेंद्र भोग’ को तैयार करने में चार अलग-अलग प्रजातियों का इस्तेमाल किया गया है. यह आम स्वाद में खट्टा-मीठा है, इसमें गूदा ज्यादा और गुठली बेहद पतली होती है. इस आम की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार और वजन है. किसान के मुताबिक एक ‘नागेंद्र भोग’ आम का वजन करीब एक किलो तक पहुंच जाता है. इसकी लंबाई एक हाथ के पंजे के बराबर होती है. रामकिशोर सिंह का दावा है कि “एक आम खाने के बाद किसी का भी पेट भर सकता है.”

मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित किसान रामकिशोर सिंह उर्फ ‘मैंगो मैन’. (Photo: Manibhushan Sharma/ITG)

100 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा आम
‘नागेंद्र भोग’ देर से पकने वाली वैरायटी है.जब बाजार में आम का सीजन खत्म होने लगता है, तब यह पककर तैयार होता है.यही वजह है कि इसकी बाजार में अलग पहचान बन रही है. किसान का कहना है कि इस आम की मांग देश के साथ-साथ विदेशों से भी आ रही है.
हालांकि इस बार मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण फलन कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में यह आम 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.

Advertisement

रामकिशोर सिंह के बगीचे में ‘रेड रॉयल’, ‘मिया जाकी’ समेत 50 से अधिक किस्मों के आम मौजूद हैं. अपने अनोखे प्रयोगों और नई वैरायटी तैयार करने की वजह से इलाके में उन्हें ‘मैंगो मैन’ के नाम से जाना जाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement