पहले हाथ-पैर बांधे, फिर आंखों पर पट्टी... रिटायर्ड टीचर के घर में 30 लाख की डकैती, बंदूक दिखाकर की वारदात

बंदूक के बल पर पहले हाथ-पैर बांधे गए, फिर आंखों पर पट्टी बांधकर पूरे घर की तलाशी ली गई. जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पातीं, तब तक बदमाश करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो चुके थे. बिहार के मुजफ्फरपुर में एयर फोर्स के एक जवान के घर हुई इस डकैती ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

Advertisement
बंदूक के बल पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम. (Photo: ITG) बंदूक के बल पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम. (Photo: ITG)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एयर फोर्स के एक जवान के घर को निशाना बनाया. बदमाशों ने घर में घुसकर जवान की मां को बंधक बना लिया और करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement

घटना औराई थाना क्षेत्र के राजखंड वार्ड-1 में शुक्रवार देर रात की है. पीड़ित और रिटायर शिक्षक शंकर दयाल शाही ने पुलिस को बताया कि वे घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी घर के अंदर थीं. देर रात करीब 12 बजे चार से पांच बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए. बदमाशों ने बंदूक की नोक पर सुनीता देवी की आंखों पर पट्टी बांध दी और रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद पूरे घर में तलाशी ली.

बदमाशों ने घर में रखी आलमारी और ट्रंक का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी के जेवर, 70 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन लूट लिए. पीड़ित परिवार के मुताबिक, लूटे गए सामान की कुल कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गे-डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती, लिफ्ट के बहाने बिछा जाल... नागपुर में ऐसे चलता था किडनैपिंग और लूट का खेल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते हैं. उनका बेटा रविरंजन कुमार इंडियन एयर फोर्स में है और फिलहाल राजस्थान में तैनात है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों को पहले से पता था कि घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपति ही मौजूद हैं. इसी वजह से उन्होंने इस घर को निशाना बनाया.

घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

डीएसपी पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि रिटायर्ड टीचर के घर डकैती की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »