बिहार: बच्चों के विवाद में आए बड़े, गाली-गलौज के बाद की फायरिंग... 2 गिरफ्तार

मुंगेर में बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. देखते ही देखते इस विवाद में बड़े भी शामिल हो गए और फायरिंग कर दी. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
मुंगेर में बच्चों के विवाद में फायरिंग. (Photo: Screengrab) मुंगेर में बच्चों के विवाद में फायरिंग. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मुंगेर,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

बिहार के मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के पीर पहाड़ गांव में गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर रहे दो लोगों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में आरजेडी के पूर्व प्रधान महासचिव सह पूर्व मुखिया संतोष यादव और रविश यादव शामिल है. जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोग फरार हैं.

Advertisement

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दरअसल यह पूरी घटना सोमवार देर शाम की है, जब बच्चों-बच्चों के बीच हुई लड़ाई गोलीबारी तक पहुंच गई. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह दो व्यक्ति गुस्से में गाली-गलौज के साथ एक के बाद एक फायरिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता आमने-सामने, अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 8 गिरफ्तार

वहीं मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच की गई है. 

5 पर दर्ज की गई है FIR

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिसमें दो आरोपी संतोष यादव और रविश यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. यह पूरा विवाद बच्चों को लेकर था जिसमें फायरिंग की घटना हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement