Car Sales: जंग के बीच कार बाजार ने कहा 'रूकना मना है'! ताबड़तोड़ बेची लाखों गाड़ियां

जहां एक तरफ ईरान-इजरायल-अमेरिका में छिड़ी जंग ने दुनिया भर के ऑयल-गैस सप्लाई पर ब्रेक लगाई है. वहीं इंडियन कार मार्केट पर इस जंग का कुछ ख़ास असर नहीं पड़ा है. बीते मार्च में वाहन निर्माताओं ने जमकर कारें बेची हैं. तो आइये देखें क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़े-

Advertisement
मारुति सुजुकी ने इस फाइनेंशियल ईयर में 24 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. Photo: ITG मारुति सुजुकी ने इस फाइनेंशियल ईयर में 24 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिक-ईरान में रार ठनी है. पेट्रोल और गैस की सप्लाई को लेकर दुनिया भर में अनिश्चितता बनी हुई है. माहौल ऐसा है कि सड़क किनारे पेट्रोल पंप से लेकर शेयर मार्केट तक हलचल देखने को मिल रही है. लेकिन भारत का कार बाजार कह रहा है...“रुकना मना है.” बीते मार्च में हालात के उलट कार कंपनियों ने ऐसी बिक्री की कि, रिकॉर्ड टूटते चले गए. शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ रही, कंपनियों ने ऑफर और नई लॉन्च के दम पर खेल पलट दिया. जहां दुनिया चिंता में है, वहीं भारत का कार बाजार रफ्तार पकड़े हुए है.

Advertisement

बीते मार्च में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई सहित तमाम कंपनियों ने जमकर कारें बेची हैं. शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि मार्च में देश भर में तकरीबन 4.50 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है. जो पिछले साल के मार्च में बेचे गए 3,87,000 यूनिट के मुकाबले करीब 16.27 प्रतिशत ज्यादा है. यह आंकड़ा दिखाता है कि बाजार में ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है और खरीदारी का ट्रेंड मजबूत है.

1. मारुति सुजुकी 

मारुति सुजुकी ने मार्च में घरेलू बाजार में कुल 1,78,211 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जिसमें पैसेंजर कार और लाइट कमर्शियल व्हीकल भी शामिल हैं. जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 1,60,016 यूनिट बेची थीं. केवल कारों की बात करें तो कंपनी ने इस दौरान कुल 1,66,219 कारों की बिक्री की है. फाइनेंशियल ईयर-26 में Maruti Dzire कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही है. इतना ही नहीं, बीते वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 24 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है.

Advertisement


2. टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 66,192 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे पोजिशन पर कब्जा किया है. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 51,616 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी. पंच और सिएरा जैसी नई गाड़ियों ने कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाया. Sierra को पिछले महीने 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली. Nexon और Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल रहीं. कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में भी यह तेजी जारी रहेगी.

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च में कुल 60,272 यूनिट वाहनों की बिक्री के साथ तीसरे पोजिशन पर कब्जा किया है. यह पिछले साल के मार्च में बेचे गए 48,048 यूनिट के मुकाबले काफी बेहतर है. महिंद्रा ने न केवल ICE (पेट्रोल-डीजल) व्हीकल्स की शानदार बिक्री की है, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कंपनी का कहना है कि, इस फाइनेंशियल ईयर में SUV और छोटे कमर्शियल वाहनों में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है.

4. हुंडई

हुंडई के लिए मार्च महीना काफी बेहतर रहा है. हालांकि कंपनी की रैंकिंग घट कर चौथे पोजिशन पर जरूर आ गई, लेकिन इस दौरान कंपनी ने कुल  69,004 यूनिट वाहनों की बिक्री की. जिसमें भारतीय बाजार में 55,064 यूनिट कार बेचे गए और 13,940 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया. घरेलू बाजार में सेल्स में तगड़ी ग्रोथ है, पिछले साल के मार्च में कंपनी ने कुल इंडियन मार्केट में 48,048 यूनिट कारें बेची थी. कुल मिलाकर क्रेटा, वेन्यू और ऑरा जैसी का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

Advertisement

5. टोयोटा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 35,125 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे पोजिशन पर कब्जा बनाए रखा है. पिछले साल के मार्च में बेचे गए 30,043 यूनिट के मुकाबले ये आंकड़े 24% की ग्रोथ दिखा रहे हैं. पूरे फाइनेंशियल ईयर-26 की बात करें तो कंपनी ने कुल 4,06,081 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले वित्तीय वर्ष -25 में बेचे गए 3,37,148 यूनिट के मुकाबले 20% ज्यादा है. यानी सालों-साल कंपनी ने बेहतर परफॉर्म किया है. कंपनी का कहना है कि SUV, MPV और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में लगातार मांग बनी हुई है, जिससे यह ग्रोथ अच्छी हुई है. 

टॉप 5 ब्रांड्स के अलावा अन्य कार निर्माता जैसे किआ इंडिया, स्कोडा, रेनॉ और एमजी मोटर्स के लिए भी मार्च बेहतर रहा है. कुल मिलाकर, ग्लोबल चैलेंजेज और अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय ऑटो सेक्टर ने मार्च 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनियों की नई लॉन्च, बेहतर रणनीति और ग्राहकों के बढ़ती रुचि इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह बनी है. आने वाले समय में भी इस तेजी के जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement