981 से महीने की 2.39 लाख यूनिट्स तक, कहां से कहां तक पहुंचा EVs का सफर

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है. अप्रैल 2026 इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन अप्रैल महीना रहा है. इस महीने ईवी की सेल 2.39 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है. सात साल पहले अप्रैल में सिर्फ 981 इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे गए थे. ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को स्वीकार कर रहे हैं.

Advertisement
TVS ने अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. (Photo: TVS Motor) TVS ने अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. (Photo: TVS Motor)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अप्रैल 2026 शानदार रहा है. खासकर ईवी यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए अप्रैल का महीना बेहतरीन रहा है. इसके साथ ही सेक्टर की वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत भी पॉजिटिव हुई है. वाहन पोर्टल की मानें, तो अप्रैल 2026 में कुल 239,025 इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं. 

इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और पैसेंजर व कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 41 फीसदी की है. अप्रैल 2025 में इस सेक्टर में 169,360 वाहन बिके थे. पिछले चार सालों की बात करें, तो ईवी सेक्टर 77,614 यूनिट्स की अप्रैल सेल से 239,025 यूनिट्स तक पहुंच गया है. 

Advertisement

वहीं पिछले 7 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय बाजार में अप्रैल महीने में ईवी का सफर 981 यूनिट्स से 2020 में शुरू हुआ था. अब अप्रैल 2026 में ये सफर 2,39,025 यूनिट्स तक पहुंच गया है. यानी ये सेक्टर के लिए अब तक का सबसे अच्छा अप्रैल महीना है.

सभी कैटेगरी में है पॉजिटिव सेल

इलेक्ट्रिक व्हीकल की सभी चार कैटेगरी की शुरुआत पॉजिटिव है. सेक्टर की सेल्स से साफ है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल और हिस्सेदारी दोनों बढ़ी है. पिछले साल ईवी टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 54% की थी, जो अब बढ़कर 62 फीसदी पहुंच गई है. वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की हिस्सेदारी घटी है. 

पहले इस कैटेगरी का मार्केट शेयर 37 फीसदी था, जो अब घटकर 27 फीसदी हो गया है. हालांकि, थ्री-व्हीलर्स की सेल बढ़ी है, लेकिन ये ग्रोथ काफी कम है. पैसेंजर व्हीकर सेगमेंट में भी ईवी की भागेदारी बढ़ी है. पिछले साल जहां पैसेंजर ईवी का मार्केट शेयर 8 परसेंट था. वो इस साल बढ़कर 10 फीसदी पहुंच गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Defender जैसा भौकाल, मारुति जैसा माइलेज, भारत आ सकती है Nissan की ये कार

वहीं कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ग्रोथ भी हुई है. हालांकि, इनकी हिस्सेदारी 0.53 फीसदी से बढ़कर 0.93 फीसदी पहुंच गई है. यानी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स का मार्केट शेयर 1 फीसदी से भी कम है. इन सभी कैटेगरी में कुल मिलाकर अप्रैल 2026 में 239,025 यूनिट्स बिकी हैं. 

7 साल का सफर

साल सेल
अप्रैल 2020 981
अप्रैल 2021 15,027
अप्रैल 2022 77,614
अप्रैल 2023 1,11,363
अप्रैल 2024 1,15,967
अप्रैल 2025 1,69,360
अप्रैल 2026 2,39,025

इलेक्ट्रिक-टू व्हीलर्स का है दबदबा

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री की ग्रोथ बेहतरीन है. वित्तवर्ष 2026 में इस सेगमेंट में 14 लाख यूनिट्स बिकीं थी. वहीं वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत एक मजबूत पॉइंट पर हुई है. अप्रैल 2026 में भारतीय मार्केट में 148,740 यूनिट्स डिलीवर हुई हैं. इसके साथ ही ईवी मार्केट में इस कैटेगरी की हिस्सेदारी 61 फीसदी पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें: TATA का बड़ा दांव! 50 हजार कम दाम में लॉन्च की हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार

अप्रैल 2026 में सेल

सेगमेंट अप्रैल 2026 में सेल
e-2W 1,48,740
e-3W 64,549
e-PVs 23,265
e-CVs 2,236
अन्य 235
टोटल 2,39,025

इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए अप्रैल दूसरा सबसे मजबूत महीना रहा है. मार्च में कंपनियों ने 192,343 यूनिट्स बेची थी और अप्रैल में ये आंकड़ा 148,740 यूनिट्स तक पहुंचा है. पिछले साल अप्रैल के मुकाबले इस साल अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 62 फीसदी बढ़ी है. 

Advertisement

इसकी एक वजह इलेक्ट्रिक और पेट्रोल स्कूटर्स व बाइक्स की कीमतों में कम होता फासला है. एक वक्त पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत काफी ज्यादा हुआ करती थी, लेकिन धीरे-धीरे इंडस्ट्री ने इसकी कीमतों को पेट्रोल वाहनों के करीब ला दिया है. अप्रैल में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने वाले टॉप 5 ब्रांड्स- टीवीएस, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी, हीरो विडा और ओला इलेक्ट्रिक हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement