प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोपीय दौरे के तहत स्लोवाकिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरे में भारत और स्लोवाकिया के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश, मोबिलिटी और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है. दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है. इस दौरे को भारत के यूरोप के साथ बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.