रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐसा समझौता हुआ, जिसने महीनों से चल रही भीषण जंग के बीच अचानक बातचीत का रास्ता साफ कर दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हुंकार भरी- 'ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है!' उधर ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी मान लिया कि बेहद मुश्किल बातचीत के बाद उन्होंने इस MOU को अंतिम रूप दे दिया है.