इमारतें ध्वस्त, गुबार से भरा आसमान... वेनेजुएला में एक के बाद एक दो भूकंप से हर तरफ कोहराम

वेनेजुएला में कुछ मिनटों के अंदर दो बड़े भूकंप आए, जिनकी तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई. इन भूकंपों का केंद्र वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके मोरोन के पास था. राजधानी काराकस में कई इमारतें और घर गिर गए, लोग डर के मारे बाहर भागे और सदमे में रहे.

Advertisement
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप (Photo: ITG) वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

वेनेजुएला में बुधवार शाम कुछ ही मिनटों के अंदर दो बड़े भूकंप आए. इन भूकंपों की वजह से राजधानी काराकस में कई इमारतें गिर गईं और लोग डर के मारे घरों से बाहर भागे. प्रशासन ने कहा कि ये झटके कई राज्यों में महसूस किए गए और राजधानी के लोग आफ्टरशॉक के डर से अभी भी घरों से बाहर ही रुके हुए हैं.

Advertisement

वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण संस्था यानी USGS के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और कुछ ही मिनट बाद आए दूसरे भूकंप की तीव्रता उससे भी ज्यादा यानी 7.5 थी. इन दोनों भूकंपों के बाद अमेरिका के पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी कर दी.

USGS ने बताया कि पहला भूकंप वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके में मोरोन शहर के पास, काराकस से लगभग 168 किलोमीटर दूर, 13 किलोमीटर की गहराई में आया. इसके कुछ मिनट बाद दूसरा भूकंप मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया.

काराकस में भूकंप के झटके लगते ही लोग इमारतों से बाहर भागने लगे. कई लोग सदमे में बाहर ही खड़े रहे क्योंकि उन्होंने अपनी आंखों के सामने दीवारें गिरते और घरों का सामान सड़क पर बिखरते देखा. शहर के दो इलाकों में धूल के बड़े गुबार उठते दिखे, जहां आम तौर पर रेस्टोरेंट और दुकानें चहल पहल से भरी रहती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1000 साल से कैलिफोर्निया के नीचे जमा हो रहा प्रेशर, आएगा 'महा-भूकंप', बर्बाद हो जाएगा लॉस एंजेलिस

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोस्डाडो काबेयो ने बताया कि काराकस के अल्तामीरा इलाके में हालात बहुत चिंताजनक हैं, यहां कई घर और इमारतें गिर गई हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि वे घरों के अंदर न जाएं क्योंकि आफ्टरशॉक से कमजोर हो चुकी इमारतों को और नुकसान हो सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और गाड़ी चलाने वालों से कहा कि एम्बुलेंस और बाकी आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें. उन्होंने टीवी पर कहा कि लोग घबराए हुए हो सकते हैं, लेकिन प्रशासन तय नियमों के तहत राहत और बचाव का काम कर रहा है. 

उन्होंने यह अपील भी की कि बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाए और एक दूसरे से संपर्क करके यह जरूर देखा जाए कि कोई परिवार बिना मदद के न रह जाए.

इन दोनों भूकंपों ने काराकस में साफ नुकसान पहुंचाया है, लोगों को घर खाली करने पड़े और प्रशासन ने राहत के इंतजाम शुरू कर दिए हैं. वहीं अधिकारियों ने लोगों को आफ्टरशॉक को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »