48 नेता, 40 कमांडर, 9 नेवल शिप... 48 घंटे की जंग में ईरान को कितना नुकसान हो चुका है?

अमेरिका और इजरायल के हमलों में 48 घंटे में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. 48 प्रमुख ईरानी नेता मारे जा चुके हैं और 40 प्रमुख सैन्य कमांडरों को भी मार दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नौ ईरानी युद्धपोत डूब चुके हैं और ईरानी नौसेना मुख्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement
USS अब्राहम लिंकन अपने पूरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ. (File Photo: US Navy) USS अब्राहम लिंकन अपने पूरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ. (File Photo: US Navy)

aajtak.in

  • तेहरान,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान ईरान को 48 घंटे में भारी नुकसान हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं. उन्होंने कहा, 'यह तेजी से आगे बढ़ रहा है. कोई विश्वास नहीं कर सकता कि हमने कितनी सफलता हासिल की है, एक ही हमले में 48 नेता खत्म हो गए.' ट्रंप ने यह बात फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में कही.

Advertisement

वहीं इजरायल की सेना (IDF) ने कहा कि इस हमले में 40 'महत्वपूर्ण' ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं, जिनमें ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ, अब्दुलरहीम मौसावी भी शामिल हैं. IDF के अनुसार, यह कार्रवाई खामेनेई पर हमले के तुरंत बाद हुई.

नौ ईरानी युद्धपोत डूबे

ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी सेनाएं ईरान की नौसेना को बेअसर करने में लगी हैं और अब तक नौ ईरानी युद्धपोत डूब चुके हैं. उन्होंने कहा, 'वे जल्दी ही समुद्र की तलहटी पर तैरेंगे!' उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरानी नौसेना मुख्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचाया है.

तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत

ईरानी सैन्य बलों ने जवाब में सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. अमेरिकी सेना ने पुष्टि की कि इस संघर्ष में अब तक तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अमेरिकी सेनाध्यक्षों के अनुसार, ईरान के खिलाफ संयुक्त अमेरिकी-इजरायली ऑपरेशन ने देश के कई प्रमुख सैन्य और राजनीतिक नेताओं को खत्म कर दिया, जिनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल थे.

Advertisement

USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा खारिज

यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में फैल गया है. ईरानी मिसाइलों ने यूएई, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाना बनाया. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को दावा किया कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मिसाइलें कैरियर के पास तक भी नहीं पहुंच सकीं और कैरियर अभी भी क्षेत्र में संचालन कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement