चार साल से यूक्रेन में जंग लड़ रहे पुतिन अब बने ‘पीसमेकर’, ट्रंप को दिया ईरान युद्ध खत्म करने का प्लान

पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा.

Advertisement
ट्रंप और पुतिन की ईरान जंग को लेकर हुई बात. (Photo: AP) ट्रंप और पुतिन की ईरान जंग को लेकर हुई बात. (Photo: AP)

रोहित शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

पश्चिम एशिया युद्ध की आग में धधक रहा है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के ज्वॉइंट ऑपरेशन ने पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया. 28 फरवरी से शुरू हुई यह जंग 11 दिनों से बदस्तूर जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात की.

पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा.

Advertisement

रूस का कहना है कि यह फोन कॉल अमेरिका की पहल पर हुई. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी चर्चा की. रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, पुतिन के कूटनीतिक सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि यह बातचीत लगभग एक घंटे तक चली.

उशाकोव के हवाले से कहा गया कि बातचीत में मुख्य जोर ईरान से जुड़े संघर्ष की स्थिति और यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ चल रही द्विपक्षीय वार्ताओं पर रहा. उन्होंने बताया कि पुतिन ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान को समाप्त करने के लिए जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने की जरूरत पर बल दिया. बता दें कि ईरान रूस का एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जाता है.

इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप को यूक्रेन युद्ध के मोर्चे की मौजूदा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन पर रूसी सैनिकों को काफी सफलता मिल रही है और वे आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि पिछले साल दिसंबर के बाद ट्रंप और पुतिन की यह पहली वार्ता है. दोनों नेताओं के बीच पिछले साल अगस्त में अलास्का में बातचीत भी हुई थी. 

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से जंग जारी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ स्पेशल मिलिट्री ऑपेरशन की घोषणा की थी. रूस का कहना था कि उसका मकसद यूक्रेन को नाटो के प्रभाव से दूर रखना और रूसी आबादी की रक्षा करना है जबकि यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे सीधे तौर पर आक्रमण बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement