'वेस्ट बैंक में हथियारबंद इजरायलियों ने हिरासत में लिया', US सांसद रो खन्ना का बड़ा दावा

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दावा किया कि वेस्ट बैंक के दौरे के दौरान एक गांव से लौटते समय मशीन गन से लैस कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और बाद में आईडीएफ को बुला लिया. खन्ना के अनुसार, आईडीएफ ने अमेरिकियों के बजाय उन लोगों का ही साथ दिया.

Advertisement
रो खन्ना के मुताबिक, उनके ग्रुप को अमेरिकी-निर्मित M4 राइफल लिए हुए इजरायली सेटलर्स ने घेर लिया था. (Photo: ITG) रो खन्ना के मुताबिक, उनके ग्रुप को अमेरिकी-निर्मित M4 राइफल लिए हुए इजरायली सेटलर्स ने घेर लिया था. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दावा किया है कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक के दौरे के दौरान हथियारबंद इजरायली सेटलर्स ने उन्हें और उनकी टीम को एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा.

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि खन्ना ने कहा कि यह घटना बुधवार को तब हुई जब वह दक्षिणी वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी बस्ती खिरबेट जनुता का दौरा कर रहे थे, जहां सेटलर्स के हमले होते रहे हैं.

Advertisement

रो खन्ना के मुताबिक, उनके ग्रुप की गाड़ी को अमेरिकी-निर्मित M4 राइफल लिए हुए इजरायली सेटलर्स ने घेर लिया था. यह घटना तब हुई जब वे एक ऐसे गांव का दौरा करके लौट रहे थे, जिसके बारे में उनका आरोप था कि उसे सेटलर्स ने नष्ट कर दिया था.

यह भी पढ़ें: '1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगे', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने कहा- अब कोई बातचीत नहीं

रॉयटर्स के मुताबिक खन्ना ने बताया, 'हम एक ऐसे गांव में थे जिसे इजरायली सेटलर्स ने नष्ट कर दिया था और ये उपद्रवी मशीन गन लेकर आ गए, उन्होंने सड़क ब्लॉक कर दी और फिर IDF को बुलाया, जिसने अमेरिकियों के बजाय उनका साथ दिया.'

वहीं, रो खन्ना के साथ यात्रा कर रहे उनके सहयोगी कैमरन कास्की ने बताया कि जब उन्हें रोका गया था, तो ग्रुप ने मदद के लिए यरूशलेम में अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस अधिकारी पहुंचे और सेटलर्स को वहां से हटाया, जिससे प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत मिल गई.

Advertisement

इजरायली सेना ने पुष्टि की कि खिरबेट जनुता के पास सेटलर्स द्वारा गाड़ियां रोके जाने की खबर मिलने के बाद सैनिक और पुलिस मौके पर पहुंचे थे.

सेना ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने सड़क से नागरिकों को हटाया और गाड़ियों को आगे बढ़ने दिया. इजरायली पुलिस ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि अमेरिकी दूतावास ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »