'अगर रुबियो इतिहास जानते तो...', अमेरिकी विदेश मंत्री के ताजमहल दौरे पर ईरानी दूतावास का तंज

मार्को रुबियो के ताजमहल दौरे पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को रुबियो अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल गए थे, जहां उन्होंने इस मुगलकालीन स्मारक के सामने तस्वीरें खिंचवाईं. इसके बाद हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अगर रुबियो ताजमहल का इतिहास जानते, तो वहां तस्वीर नहीं खिंचवाते.

Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट (Photo- Social Media) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट (Photo- Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:26 AM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे के दौरान ताजमहल यात्रा को लेकर ईरान ने वॉशिंगटन पर तीखा हमला बोला है. दरअसल, सोमवार को रुबियो अपनी पत्नी जेनेट रुबियो के साथ आगरा स्थित ताजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने इस मुगलकालीन स्मारक के सामने तस्वीरें खिंचवाईं. इसके कुछ ही समय बाद हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी फोटो शेयर करते हुए अमेरिका की नीतियों पर कटाक्ष किया.

Advertisement

ईरानी वाणिज्य दूतावास ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए कहा, 'अगर रुबियो इतिहास और वास्तुकला को जानते, तो यहां तस्वीर नहीं खिंचवाते. यह स्मारक सम्राट की ईरानी मूल की पत्नी के प्रति प्रेम में बनाया गया था, जिसे ईरानी वास्तुकारों की प्रतिभा ने तराशा था. वहीं दूसरी ओर, उनकी (रुबियो की) सरकार आज ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकी देती है और अन्य सभ्यताओं का अपमान करती है.'

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के तहत आगरा में ताजमहल और जयपुर में आमेर किले के दौरे पर थे. उन्होंने ताजमहल की भव्यता की तारीफ करते हुए इसे दुनिया के सबसे अनमोल प्रेम प्रतीकों में से एक बताया.

वहीं ईरान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और ईरान तथा अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है. ऐसे में ताजमहल को लेकर किया गया यह बयान दोनों देशों के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव का नया प्रतीक माना जा रहा है.

Advertisement

गौरतलब है कि ईरानी मिशन के इस बयान ने ताजमहल के निर्माण में छिपे फारसी प्रभाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में इस मकबरे का निर्माण कराया था. ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, मुमताज महल (मूल नाम अर्जुमंद बानो बेगम) का जन्म 1593 में आगरा में हुआ था, लेकिन वे एक प्रतिष्ठित फारसी कुलीन परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता अब्दुल हसन आसफ खान एक फारसी रईस थे और मुगल सम्राज्ञी नूरजहां के भाई थे.

इतिहासकारों के अनुसार ताजमहल का निर्माण वर्ष 1632 के आसपास शुरू हुआ और इसे पूरा होने में लगभग दो दशक लगे. इस दौरान भारत, फारस और मध्य एशिया से आए हजारों कलाकारों, कारीगरों और मजदूरों ने इसके निर्माण में योगदान दिया. स्मारक की संगमरमर जड़ाई, नक्काशी, उद्यान शैली और कुरान की आयतों की सुलेख कला पर फारसी प्रभाव साफ दिखाई देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement