ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली कमान

तेहरान में हुए हवाई हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है. देश में 40 दिन के शोक का ऐलान किया गया है.

Advertisement
अली खामेनेई के छोटे बेटे हैं मोजतबा खामेनेई. (Photo- ITG) अली खामेनेई के छोटे बेटे हैं मोजतबा खामेनेई. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई है. इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है. सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में हुए हवाई हमले के दौरान अली खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाया गया. उसी हमले में 86 साल के खामेनेई की जान चली गई. सरकार ने कहा है कि यह हमला खास तौर पर सरकारी ठिकानों पर किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IRGC ने चुन लिया नया कमांडर-इन-चीफ, खामेनेई की मौत का बदला लेने की दी धमकी

इस घटना के बाद ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. साथ ही सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित की गई है. देश भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़े शहरों और सरकारी इमारतों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ था. उन्होंने धार्मिक माहौल में शिक्षा पाई. ईरान और इराक के युद्ध के आखिरी दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड में भी काम किया था. वे लंबे समय से अपने पिता के करीबी माने जाते थे. कहा जाता है कि वे पर्दे के पीछे रहकर कई बड़े फैसलों में भूमिका निभाते थे.

Advertisement

हालांकि उन्होंने कभी कोई बड़ा सरकारी पद नहीं संभाला, लेकिन वे अपने पिता के भरोसेमंद सलाहकार थे. सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं.

2009 में चर्चा में आए थे मोजतबा खामेनेई

साल 2009 में हुए विरोध प्रदर्शनों के समय भी उनका नाम चर्चा में आया था. कुछ लोगों का आरोप था कि उन्होंने प्रदर्शन को सख्ती से दबाने में भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामेनेई: शिया वर्ल्ड का सबसे बड़ा नेता, साधारण मौलवी से सुप्रीम लीडर बनने तक का सफर

अब उनके सर्वोच्च नेता बनने के बाद देश में नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है. 1979 की क्रांति के समय वंश के आधार पर सत्ता देने का विरोध किया गया था. इसलिए कुछ लोग उनके चयन पर सवाल उठा रहे हैं.

फिलहाल सैन्य समर्थन के कारण मोजतबा खामेनेई को मजबूत नेता माना जा रहा है. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि उनका नेतृत्व देश को किस दिशा में लेकर जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement