इटली: जॉर्जिया मेलोनी को करारा झटका, जनता ने न्यायिक सुधारों को नकारा, जनमत संग्रह में मिली करारी हार

यूरोपीय राजनीति में दक्षिणपंथी लहर को बड़ा धक्का लगा है. इतालवी नागरिकों ने अदालती व्यवस्था में बदलाव के सरकारी प्रस्तावों को लोकतांत्रिक तरीके से ठुकरा दिया. इस चुनावी विफलता से न केवल घरेलू प्रशासन पर दबाव बढ़ा है बल्कि मेलोनी की विदेश नीति की आलोचना भी शुरू हो गई है.

Advertisement
इटली की जनता ने न्यायिक सुधार ठुकराया जिससे मेलोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. (Photo-ITG) इटली की जनता ने न्यायिक सुधार ठुकराया जिससे मेलोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी सरकार को आगामी राष्ट्रीय चुनावों से ठीक एक साल पहले जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है. इटली के मतदाताओं ने सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यापक न्यायिक सुधारों के खिलाफ मतदान किया है, जिसे मेलोनी की लीडरशिप के लिए एक बड़ी हार माना जा रहा है.

इटली के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सरकार के खिलाफ 'No' के पक्ष में लगभग 54 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि सुधारों के समर्थन में 'Yes' को केवल 46 प्रतिशत मत मिले. दो दिनों तक चले इस मतदान में उम्मीद से कहीं ज्यादा 59 प्रतिशत टर्नआउट रहा. इस मुद्दे पर देश में काफी ध्रुवीकरण देखने को मिला.

Advertisement

यह जनमत संग्रह इटली की न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलावों से जुड़ा था. प्रस्तावित सुधारों में जज और अभियोजकों (प्रोसिक्यूटर) के करियर को अलग करने का प्रावधान शामिल था, ताकि वे एक-दूसरे की भूमिका में अदला-बदली न कर सकें. 

यह भी पढ़ें: ईरान पर US और इजरायली हमले को मेलोनी ने क्यों बताया 'खतरनाक ट्रेंड'?

इसके अलावा 'हाई ज्यूडिशियल काउंसिल' की संरचना में बदलाव का भी प्रस्ताव था, जो जजों की नियुक्ति और अनुशासनात्मक मामलों की निगरानी करती है. सरकार इस काउंसिल को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने और सदस्यों के चयन के तरीके में बदलाव करना चाहती थी जिसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला माना गया.

विश्लेषकों का मानना है कि जनमत संग्रह में हार से मेलोनी सरकार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक झटका लग सकता है. इससे सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर मतभेद भी सामने आ सकते हैं और आने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल बदल सकता है.

Advertisement

इस हार से न केवल इटली के भीतर मेलोनी की गठबंधन सरकार में दरारें उजागर हुई हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है. विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के खिलाफ उनके अलोकप्रिय युद्ध के साथ मेलोनी के जुड़ाव पर अब सवाल उठने लगे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement