कभी भी फट सकता है केमिकल टैंक! कैलिफोर्निया में 40 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश

अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहरीले केमिकल से भरे एक ओवरहीट टैंक ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया है. ऑरेंज काउंटी में करीब 40 हजार लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों को डर है कि टैंक फट सकता है या जहरीली गैस लीक हो सकती है.

Advertisement
कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी को खाली कराया गया है. (Photo- Screengrab) कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी को खाली कराया गया है. (Photo- Screengrab)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक खतरनाक केमिकल टैंक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज काउंटी के गार्डन ग्रोव इलाके में मौजूद एक इंडस्ट्रियल साइट पर रखा जहरीले केमिकल से भरा टैंक ओवरहीट हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने करीब 40 हजार लोगों को तुरंत इलाका खाली करने का आदेश दिया.

अधिकारियों के मुताबिक, टैंक में मिथाइल मेथैक्रिलेट (MMA) नाम का केमिकल भरा हुआ है, जिसका इस्तेमाल प्लास्टिक बनाने में किया जाता है. यह केमिकल बेहद ज्वलनशील, जहरीला और विस्फोटक माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर टैंक फटता है या उससे गैस लीक होती है तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत, फेफड़ों में जलन, चक्कर और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है US? व्हाइट हाउस में हलचल, ट्रंप के सभी ट्रिप कैंसिल

ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि टैंक का तापमान लगातार बढ़ रहा था, हालांकि अब इसे कुछ हद तक कम किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक टैंक का "सुरक्षित तापमान" 50 डिग्री के आसपास माना जाता है, जबकि शुक्रवार शाम तक इसका तापमान करीब 61 डिग्री दर्ज किया गया.

प्रशासन के सामने दो बड़े खतरे

फायर अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि स्थिति अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है. उनका कहना है कि टैंक में मौजूद करीब 7 हजार गैलन केमिकल को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वाल्व खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. अब प्रशासन के सामने दो बड़े खतरे हैं - या तो टैंक फट सकता है या उसमें दरार आने के बाद जहरीला केमिकल बाहर फैल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हेलो ग्रीनलैंड!' ईरान जंग के बीच ट्रंप का बदला फोकस, यहां भी तेल का बड़ा खेल

स्कूल-कॉलेज को भी बंद कराया गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 स्क्वायर मील इलाके को खाली कराया गया है. करीब 13 स्कूल और दो अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करवा दिया गया. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक लगभग 15 प्रतिशत लोग अब भी इलाका छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

यह इंडस्ट्रियल साइट मशहूर डिज्नीलैंड से करीब 5 मील दूर स्थित है. प्रशासन लगातार एयर क्वालिटी मॉनिटर कर रहा है और फिलहाल हवा में जहरीले केमिकल की पुष्टि नहीं हुई है. फायर अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम या हवा की दिशा बदली तो हालात और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement