'ईरान में मिशन लगभग पूरा...', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दावा, बताया क्या है ट्रंप का प्लान

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के जल्द खत्म होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य सैन्य उद्देश्यों को पूरा करके ईरान से बाहर निकलना है. वेंस ने बताया कि अमेरिकी सेना वहां इसलिए मौजूद है ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बेअसर किया जा सके.

Advertisement
जेडी वेंस ने बताया कि जंग का असल मकसद पूरा हो गया है. (Photo: Reuters) जेडी वेंस ने बताया कि जंग का असल मकसद पूरा हो गया है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:24 AM IST

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ चल रही जंग के जल्द खत्म होने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य इस युद्ध को लंबा खींचना नहीं, बल्कि सैन्य उद्देश्यों को पूरा करके जल्द इससे बाहर निकलना है.

'द बेनी शो' पॉडकास्ट में वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप के विजन को शेयर किया. वेंस ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि देखिए, हमने अपने सैन्य उद्देश्यों का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है. मुझे लगता है कि आप ये तर्क दे सकते हैं कि हमने अपने सभी सैन्य उद्देश्य पूरे कर लिए हैं.

Advertisement

वेंस ने बताया कि अमेरिकी सेना अभी भी वहां इसलिए मौजूद है ताकि ये भविष्य में दोबारा ऐसे हालात पैदा न हो. उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह करने की बात कही.

जेडी वेंस ने कहा, 'राष्ट्रपति अभी कुछ और समय तक इस जंग को जारी रखेंगे ताकि ये तय हो सके कि एक बार जब हम वहां से निकलें, तो हमें बहुत लंबे समय तक ऐसा दोबारा न करना पड़े. बुनियादी तौर पर राष्ट्रपति का यही लक्ष्य था. उन्होंने कहा कि ये देश (ईरान) हमें कई तरह से धमका रहा है. वो अभी भी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उन्हें लंबे समय के लिए बेअसर करने की जरूरत है और यही इसका मकसद है.'

गैस की बढ़ती कीमतों को बताया 'अस्थायी'

वेंस ने तेल की बढ़ती कीमतों पर बात करते हुए अमेरिकी जनता को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सब ठीक होने वाला है. उन्होंने कहा, 'मिडिल-ईस्ट में जो चल रहा है उसकी वजह से गैस की कीमतें बिल्कुल बढ़ी हैं, लेकिन वो नीचे आएंगी. ये एक बहुत ही अस्थायी प्रतिक्रिया है जो आखिरकार एक कम समय का संघर्ष साबित होगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या ईरान से युद्ध करके फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रंप... अब कैसे रुकेगी ये महाजंग?

वेंस ने आगे बताया कि अमेरिका का ईरान में लंबे समय तक रुकने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस बारे में बहुत क्लियर हैं कि हम अपना काम पूरा कर रहे हैं और जल्द ही वहां से बाहर होंगे. इसके बाद गैस की कीमतें भी वापस कम हो जाएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement