टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद कोलकाता वापस लौट चुकी हैं. उनसे जब एयरपोर्ट पर टीएमसी में टूट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब इस मामले में बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि लोगों ने दूसरी जगह वोट दिया क्योंकि वो बदलाव चाहते थे. हम NDA के सहयोगी बनेंगे. रॉय ने ये भी कहा कि मेरा अब भी मानना है कि अभिषेक बहुत होशियार और समझदार युवा हैं लेकिन वो किसी वजह से वह गुमराह हो गए है.