रामनवमी हिंसा: TMC की Ex MP अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार

बंगाल में राम नवमी रैलियों के दौरान हुई हिंसा मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. TMC नेता शाकिर अली को गिरफ्तार किया है, जो पार्टी की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति हैं. रिशरा स्थित उनके घर पर CRPF जवानों के साथ छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई.

Advertisement
रिशरा राम नवमी हिंसा पर NIA का एक्शन, 5 घंटे की पूछताछ के बाद पकड़ा. (File Photo: ITG) रिशरा राम नवमी हिंसा पर NIA का एक्शन, 5 घंटे की पूछताछ के बाद पकड़ा. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

साल 2023 में पश्चिम बंगाल में राम नवमी रैलियों के दौरान हुई हिंसा के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने TMC नेता शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया. शाकिर अली तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी मार्च-अप्रैल 2023 में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राम नवमी रैलियों के दौरान हुई पब्लिक हिंसा की जांच के सिलसिले में की गई है. मंगलवार सुबह NIA की एक टीम CRPF जवानों के साथ हुगली जिले के रिशरा में शाकिर अली के घर पहुंची.

Advertisement

जांच एजेंसी ने वहां सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब पांच घंटे तक चली जांच के दौरान अधिकारियों ने शाकिर अली से पूछताछ की गई. जांचकर्ताओं को उनके जवाबों में अंतर मिला, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाकिर अली को हिरासत में ले लिया गया.

NIA अधिकारी ने बताया कि शाकिर अली को रिशरा राम नवमी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिंसा के पीछे की साजिश से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. शाकिर अली 2 बार की सांसद रहीं अपरूपा पोद्दार के पति हैं.

वो रिशरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से दो बार पार्षद भी चुने गए थे. गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए. जब NIA अधिकारी शाकिर अली को पुलिस गाड़ी तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को उन्हें वहां से हटाना पड़ा. इस घटना के दौरान पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार भी अपने घर के बाहर मौजूद थीं. उन्हें पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया. आरोप है कि वो महिला अधिकारियों से भी उलझ गईं.

NIA की यह कार्रवाई 2023 राम नवमी हिंसा से जुड़े छह मामलों की जांच के तहत की गई. इनमें एक मामला रिशरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जबकि दो अन्य मामले पास के श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे. राम नवमी के जुलूसों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हिंसा हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »