कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न, हजारों लोगों ने PM मोदी के साथ किया योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों संग योग किया और प्रतिभागियों को सही योगासन करने में मार्गदर्शन दिया.

Advertisement
कोलकाता के रेड रोड पर योग का महासंगम (Photo: PTI) कोलकाता के रेड रोड पर योग का महासंगम (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था.

सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद आम लोगों के साथ योग कियाय. यह कार्यक्रम ऐसी जगह पर हुआ, जहां एक तरफ भारतीय सेना का ईस्टर्न कमांड था और दूसरी तरफ मैदान.

Advertisement

40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम मोदी लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए. वे योग के नियमों का पालन होते हुए ध्यान से देख रहे थे और यह पक्का कर रहे थे कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है.

(Photo: PTI)

CM सहित कई लोगों ने लिया हिस्सा

कई मौकों पर उन्होंने लोगों को उनके योगासन या मुद्रा को सही करने में मदद भी की. ये योग अभ्यास एक बड़े योग प्रदर्शन का हिस्सा थे, जिसमें बुज़ुर्गों और छात्रों समेत हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया. योग के इस जश्न में गवर्नर आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और दीपक बर्मन समेत कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.

साल 2015 में जब यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने 21 जून को 'इंटरनेशनल डे ऑफ योग' के तौर पर मनाने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके बाद से पीएम मोदी ने नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम जैसी कई जगहों से इस जश्न की अगुवाई की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »