बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला...अस्पताल में मानवता शर्मसार

आजमगढ़ के जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि घायल वृद्ध महिला को देखने से इनकार करने के बाद डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया और विरोध करने पर उसके बेटे के साथ मारपीट की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया.

Advertisement
अस्पताल में मानवता शर्मसार (Photo: itg) अस्पताल में मानवता शर्मसार (Photo: itg)

राजीव कुमार

  • आजमगढ़ ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिला मंडली अस्पताल में इलाज के लिए आई वृद्ध महिला को डाक्टर ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया. धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर द्वारा इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार कर रही है.य इसके बाद वृद्ध महिला का बेटा डाक्टर से कहासुनी करने लगे. इतने में डाक्टर व उसके अन्य सहयोगी ने उसके बेटे को मारने पीटने लगे. घटना को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद बेटे और परिजनों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. इस सब की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. पीड़ित वृद्ध महिला ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है.

Advertisement

इलाज के लिए डाक्टर से गिड़गिडाती रही सावित्री

जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय सावित्री सिंह का घर में गिरने के कारण हाथ फैक्चर हो गया. आरोप है कि वह अपने बेटे देवेंद्र सिंह के साथ कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डा. विनोद कुमार को दिखाने के लिए गई थी. इस दौरान ओपीडी में मरीज कम थे, लेकिन डा.विनोद उन्हें देखना नहीं चाहते थे. सावित्री सिंह ने डाक्टर से गिड़गिडाती हुए अपने हाथ को देखने की गुहार लगाई, लेकिन डाक्टर ने कहा अब नहीं देखेंगें. इस पर सावित्री सिंह का पुत्र देवेंद्र सिंह नाराज हो गए और डाक्टर से देखने की जिद्द करने लगे.

बुजुर्ग के बेटे के साथ मारपीट

इससे बौखलाए डाक्टर ने सावित्री सिंह का हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया और देवेंद्र को अपने सहयोगियों के साथ पीटने लगे. इतने में अस्पताल के और कर्मचारी उपस्थित हो गए. मामले को बढ़ता देख डा.विनोद मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर डाक्टर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ. इधर अस्पताल प्रशासन की तरफ से SIC ने संज्ञान लेते हुए बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है जांच के लिए टीम गठित कर सीसीटीवी फूटेज की मदद से जांच की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

बरहाल अस्पताल की इस दुर्दशा का प्रकरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें मरीज के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों का असली रूप सामने आया है जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर उंगलियां उठाई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement