कानपुर: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने किया KISS, वीडियो हुआ वायरल तो लगा गिड़गिड़ाने!

कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर के पास रील बना रहे एक ट्रांसजेंडर को पुलिस कांस्टेबल ने सरेआम चूम लिया. गश्त के दौरान हुई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. अब नौकरी पर खतरा मंडराता देख आरोपी सिपाही वीडियो हटवाने के लिए मिन्नतें कर रहा है.

Advertisement
कानपुर में पुलिसकर्मी का किन्नर को किस करते वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) कानपुर में पुलिसकर्मी का किन्नर को किस करते वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सामूहिक भोज के दौरान सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने रील बना रहे ट्रांसजेंडर युवक के गाल पर किस कर दिया. आनंदेश्वर मंदिर पार्किंग में उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस गश्त कर रही थी, तभी यह वाकया कैमरे में कैद हो गया. वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से फैल गया, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल उठने लगे. विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अपनी पहचान छिपाने और कार्रवाई से बचने के लिए वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने अपनी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी.

Advertisement

गश्त के दौरान कैमरे में कैद हुई हरकत

आनंदेश्वर मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें तैनात थीं. इसी बीच एक ट्रांसजेंडर फिल्मी गाने पर मोबाइल से रील रिकॉर्ड कर रहा था. तभी वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों में से एक कांस्टेबल अचानक पास आया और कैमरे की ओर देखते हुए उसे चूम लिया. यह पूरी घटना रील का हिस्सा बन गई और सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गई. रील के बैकग्राउंड में 'छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला...' सॉन्ग चल रहा है. 

सिपाही ने लगाई पोस्ट हटाने की गुहार

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इसे साझा किया और पुलिस के इस आचरण की आलोचना की. स्थिति बिगड़ती देख संबंधित कांस्टेबल घबरा गया. उसने वीडियो के कमेंट सेक्शन में बार-बार अनुरोध किया कि इस पोस्ट को हटा दिया जाए क्योंकि इससे उसकी नौकरी खतरे में पड़ गई है. उसने निजी तौर पर संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन जब वीडियो नहीं हटा, तो उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही डिलीट कर दिया.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा कांस्टेबल ग्वालटोली थाने का स्थायी स्टाफ नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अन्य यूनिट से विशेष ड्यूटी पर वहां आया था. पुलिस अब वीडियो की सत्यता और घटना के सटीक स्थान की पुष्टि कर रही है, जिसके बाद दोषी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »