शाहजहांपुर पुलिस कस्टडी में मौत: हार्ट अटैक से गई थी रेप के आरोपी की जान... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ साफ

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. जिसको लेकर बवाल मच गया था और कड़ी सुरक्षा में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था. वहीं अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है.

Advertisement
आरोपी का पुलिस सुरक्षा में किया गया था अंतिम संस्कार.  (Photo: Representational ) आरोपी का पुलिस सुरक्षा में किया गया था अंतिम संस्कार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • शाहजहांपुर,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.  युवक को अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर रेप के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. उसकी मौत पर बवाल हो गया था. वहीं अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. जिसके अनुसार व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. 

Advertisement

एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रदीप को रविवार शाम सिधौली पुलिस स्टेशन लाया गया था. उसकी 17 साल की सौतेली बेटी ने शिकायत की थी कि वह पिछले तीन साल से उसका रेप कर रहा था. सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया.

पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका सौतेला पिता पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहा था और दो महीने पहले उसकी शादी होने के बाद भी वह उसे ससुराल नहीं जाने दे रहा था.

लड़की ने शिकायत में दावा किया कि शादी के बाद भी उसका सौतेला पिता उसका शोषण करता रहा और विरोध करने पर उसने उसके पति को सब कुछ बताने की धमकी दी. दीक्षित ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी को रविवार को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया. रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

पीड़िता ने मां पर भी सौतेले पिता का साथ देने का लगाया आरोप
SP ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत की वजह हार्ट अटैक थी. उस किशोरी का एक कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मां पर भी सौतेले पिता का साथ देने का आरोप लगाया है.

उसने दावा किया कि उसकी मां ने उसके यौन शोषण में सक्रिय रूप से मदद की और जब भी उसने सौतेले पिता का विरोध करने की कोशिश की, तो उसकी मां ने उसे रोक दिया. किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि उसे तीन बार घर पर ही गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया. उसने दावा किया कि उसके सौतेले पिता ने उसे घर में ही कैद कर रखा था और स्कूल छोड़ने पर मजबूर किया. क्योंकि उन्हें डर था कि वह बाहर के लोगों को शोषण के बारे में बता देगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »